Skip to main content

एक फल विक्रेता के ठेले पर बोर्ड लगा हुआ था, उस बोर्ड पर लिखा था मेरी मां बहुत बीमार....




जब एक व्यक्ति बाजार में फल खरीदने को गया तो उसने देखा कि ठेले पर फल तो रखे हैं।


लेकिन उन फलों को बेचने वाला कोई भी नहीं है। उस व्यक्ति को ठेले पर एक बोर्ड भी दिखाई देता है जिस पर लिखा होता है कि मेरी बूढ़ी मां को बीमारी है। इसी कारण थोड़ी-थोड़ी देर बाद मुझे उनको दवा देने जाना पड़ता है। अगर आप लोग ज्यादा जल्दी में है तो अपने हाथों से ही पर फल लेकर पैसे गुल्लक में रख दे। इसके बाद फलों का रेट लिखा था।

व्यक्ति ने थोड़ी देर तक फल वाले का वेट किया। लेकिन जब वह नहीं आया तो उसने खुद ही 1 किलो सेब, एक दर्जन केले ले लिए और बोर्ड पर लिखे फलों के हिसाब से गुल्लक में पैसे डाल दिए। वह व्यक्ति घर आ गया शाम को।

जब वह घूमने निकला तो उसको वही ठेले वाला व्यक्ति दिखाई दिया। उसने पूछा कि तुम ऐसे ही हर रोज अपनी मां को दवाई देने जाते हो और ठेले को छोड़ जाते हो। क्या कोई तुम्हारे पैसे और पल चोरी नहीं करता फल वाले ने कहा मेरी बूढ़ी मां पिछले कई महीनों से बीमार है। इसके अलावा परिवार में मेरा कोई भी नहीं है।

मां की देखभाल के लिए मुझे ज्यादातर समय उसी के साथ बिताना पड़ता है। मैं हर रोज यहीं पर ठेला खड़ा कर देता हूं और बोर्ड लगाकर मां के पास चला जाता हूं। शाम को मैं ठेला लेकर घर चला जाता हूं। आज तक एक भी फल कम नहीं हुआ और ना ही पैसे की चोरी हुई बल्कि मुझे कुछ अतिरिक्त पैसे मिलते हैं।

कभी कभी मेरी मां के लिए कोई खाना रख जाता है तो कोई अन्य चीज। एक बच्ची मेरी मां के लिए पुलाव बना कर ठेले पर रखी गई थी और उस पर पर्ची भी थी जिसमें लिखा था कि अम्मा के लिए।

1 दिन एक डॉक्टर अपना कार्ड छोड़ गए और उसके पीछे लिखा था कि यदि मां की तबीयत खराब हो जाए तो तुम मेरे पास आ जाना। इस वजह से मेरी आमदनी अच्छी हो जाती है। मैं अपनी मां की सेवा कर लेता हूं और पैसे भी कमा लेता हूं।

कहानी की सीख

इस कहानी से हमें सीखने को मिलता है कि चाहे कितनी भी परेशानी क्यों ना आए जीवन में हार नहीं माननी चाहिए। कोई ना कोई रास्ता जरूर मिल जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...