Skip to main content

भीषण तबाही के बीच PM मोदी ने भेजी मदद तो रो पडा तुर्की, बोलाः मुसीबत में पता चलता है कौन…

तुर्की व सीरिया में 12 घंटे के भीतर तीन शक्तिशाली भूकंपों के बाद कम से कम 5000 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पूरे क्षेत्र में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच भारत ने मदद के लिए रेस्क्यू टीम और सामग्री भेज दी है।
In t

तुर्की और सीरिया में 12 घंटे के भीतर तीन शक्तिशाली भूकंपों(powerful earthquakes struck Turkey and Syria) के बाद कम से कम 5000 से अधिक लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पूरे क्षेत्र में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, क्योंकि कई इमारतें ढह गई हैं, और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस बीच भारत ने तुर्की को राहत सामग्री सहित रेस्क्यू टीम रवाना की है। इस बीच तुर्किये में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

तुर्किये और सीरिया में आया भूकंप इस सदी का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है। सोमवार सुबह तुर्किये (तुर्की) और सीरिया में 7.8 की तीव्रता के इस विनाशकारी भूकंप ने दोनों देशों में अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। 6000 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस बीच तुर्किये के कुछ इलाकों में अचानक मौसम बदलने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आने लगी हैं।

अगर तुर्किये की बात करें

तुर्किये (तुर्की) में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए। भूकंप के बाद 50 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि पहला 7.8 तीव्रता का भूकंप तुर्किये के शहर गजियांटेप के पास लगभग 17.9 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर सुबह 4:17 बजे आया। तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने 7.8 तीव्रता के भूकंप को 1939 के बाद से देश की सबसे बड़ी आपदा बताया। भूकंप से गाजियांटेप, सान्लिउर्फा, दियारबाकिर, अदाना, अदियामन, मालट्या, उस्मानिया, हटे और किलिस प्रांत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

अगर सीरिया की बात करें

सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश के विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिम में (जहां सरकार का नियंत्रण नहीं है) वहां बड़ी संख्या में लोग मारे गए। सीरिया में दो बार भूकंप आया। लोगों के सोते ही पहला भूकंप आया और इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई, जो कम से कम एक सदी में इस क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है। इसे साइप्रस और काहिरा तक महसूस किया गया। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि दूसरा बड़ा भूकंप 7.7 तीव्रता का था और 2 किमी की गहराई पर कहारनमारास, तुर्की से 67 किमी (42 मील) उत्तर-पूर्व में था। भूकंप विज्ञानियों द्वारा 100 से अधिक छोटे आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति (IRC) ने सीरिया में मानवीय सहायता के लिए धन में वृद्धि का आह्वान करते हुए कहा है कि देश के उत्तर-पश्चिम में बहुत से लोग पहले ही 20 बार विस्थापित हो चुके हैं।

भारत ने तुर्की को भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेजी

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की गई घोषणा के कुछ घंटों बाद भारत ने भूकंप राहत सामग्री(earthquake relief material) की पहली खेप तुर्की को भारतीय वायु सेना के विमान से भेज दी। शिपमेंट में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के एक एक्सपर्ट और रेसक्यू टीम शामिल है। इसमें पुरुष और महिला दोनों कर्मी, हाईली स्किल्ड डॉग स्क्वॉड, चिकित्सा आपूर्ति की एक यूनट, उन्नत ड्रिलिंग उपकरण और सहायता प्रयासों के लिए आवश्यक अन्य महत्वपूर्ण उपकरण शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “भारत की मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) क्षमताएं कार्रवाई में हैं। भूकंप राहत सामग्री का पहला जत्था एनडीआरएफ सर्च और रेस्क्यू टीम, विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड, चिकित्सा आपूर्ति, ड्रिलिंग मशीन और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ तुर्की के लिए रवाना हुआ।”

इससे पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को भूकंप के बाद से निपटने में हर संभव सहायता देने का भी निर्देश दिया।

मोदी ने कहा-तुर्की में भूकंप के कारण जनहानि और संपत्ति के नुकसान से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

भारत में तुर्की के राजदूत फ़िरात सुनेल ने भारत सरकार की सहायता की पेशकश के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि “ज़रूरत में काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है। उन्होंने एक तुर्की कहावत का भी उल्लेख किया, “दोस्त करा गुंडे बेली ओलुर-Dost kara gunde belli olur, जिसका अर्थ है कि ज़रूरत में काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...