Skip to main content

गैस से पेट फूल जाता है तो इन खाद्य पदार्थों से दूरी बना लें, नहीं तो इससे निजात पाना मुश्किल हो जाएगा

 अगर आपको अक्सर पेट फूलने की परेशानी होती है तो कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. आइए जानते हैं कि कौन से फूड्स ब्लोटिंग या पेट फूलने का कारण बनते हैं.


कई लोगों को बार-बार पेट फूलने की परेशानी होती है. ऐसा पाचन तंत्र में दिक्कत होने की वजह से हो सकता है. अगर आपके पेट में गड़बड़ हो रही है तो कुछ चीजों को खाना सेहत के लिए भारी साबित हो सकता है. पेट में खराबी की परेशानी दूर करना चाहते हैं तो कुछ फूड्स से परहेज करना जरूरी है. चूंकि हमारे खाने में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पेट फूलने की परेशानी को बढ़ावा दे सकते हैं. आइए जानते हैं कि ब्लोटिंग होने पर कौन सी चीजें खाने से बचना चाहिए.

डेयरी प्रॉडक्ट्स

दूध से बनी चीजें पेट फूलने का कारण हैं. पेट फूलने या ब्लोटिंग की परेशानी होने पर ऐसी चीजों को खाने से बचना चाहिए. डेयरी प्रॉडक्ट्स में लैक्टोज इंटॉलरेंट पचाने की शक्ति नहीं होती है, इसलिए पाचन से जुड़ी दिक्कतें होने पर इनके सेवन से बचना चाहिए.

ब्रोकली

ब्रोकली खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है. इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, लेकिन पेट फूलने की परेशानी में ब्रोकली खाने से नुकसान हो सकता है. जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है उन्हें ब्रोकली खाने से बचना चाहिए.

लहसुन

यूं तो लहसुन पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ये गैस की परेशानी को बढ़ाने का काम करता है. इसलिए पेट फूलने की परेशानी होने पर लहसुन खाने से बचना चाहिए. लहसुन में मौजूद फ्रुकटोन पेट की गैस को बढ़ा सकता है.

बीन्स

बीन्स को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है. इनमें मौजूद पोषक तत्व को पचाने में समय लगता है, इसलिए पेट फूलने पर बीन्स खाने से बचना चाहिए. इन्हें खाने से गैस और पेट फूलने की परेशानी बढ़ सकती है.

प्याज

पानी में प्याज का इस्तेमाल मुख्य तौर से किया जाता है. शायद ही कोई ऐसी सब्जी हो जिसे बनाने में प्याज का इस्तेमाल न किया जाता हो. प्याज सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. प्याज में मौजूद घुलनशील फाइबर पेट की सूजन को बढ़ा सकते हैं.

सेब

सेब का नाम सबसे सेहतमंद फलों में शामिल है. ये कई बीमारियों को दूर करने का काम करता है, लेकिन पाचन के लिए सेब अच्छा नहीं माना जाता है. ब्लोटिंग की परेशानी होने पर सेब खाने से बचना चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...