Skip to main content

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की गृहमंत्री को धमकीः इंदिरा ने देख लिया, अब शाह भी…

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को इशारों में धमकी दी है। अमृतपाल ने सोमवार को पंजाब के मोगा जिले के बुधसिंह वाला गांव में कहा- इंदिरा ने भी दबाने की कोशिश की थी, क्या हश्र हुआ?


अमृतसर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को इशारों में धमकी दी है। अमृतपाल ने सोमवार को पंजाब के मोगा जिले के बुधसिंह वाला गांव में कहा- इंदिरा ने भी दबाने की कोशिश की थी, क्या हश्र हुआ? अब अमित शाह अपनी इच्छा पूरी कर के देख लें। अमृतपाल पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू की बरसी में आया था। वह वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख है, जिसे दीप सिद्धू ने ही बनाया था।

दरअसल, अमित शाह ने कुछ दिन पहले कहा था कि पंजाब में खालिस्तान समर्थकों पर हमारी नजर है। अमृतपाल से शाह के बयान को लेकर सवाल किया गया था। इस पर अमृतपाल ने कहा कि शाह को कह दो कि पंजाब का बच्चा-बच्चा खालिस्तान की बात करता है। जो करना है कर ले। हम अपना राज मांग रहे हैं, किसी दूसरे का नहीं।

500 साल से हमारे पूर्वजों ने इस धरती पर अपना खून बहाया है। कुर्बानी देने वाले इतने लोग हैं कि हम उंगलियों पर नहीं गिना सकते। इस धरती के दावेदार हम हैं। इस दावे से हमें कोई पीछे नहीं हटा सकता। न इंदिरा हटा सकी थी और न ही मोदी या अमित शाह हटा सकता है। दुनिया भर की फौजें आ जाएं, हम मरते मर जाएंगे, लेकिन अपना दावा नहीं छोड़ेंगे।

अमृतपाल ने पूछा- शाह हिंदू राष्ट्र की बात कहने वालों पर कार्रवाई करेंगे?
अमृतपाल सिंह ने कहा- हिंदुस्तान की हुकूमत सेक्युलर हुकूमत है। मुझे बताओ कि कभी देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात कहने वालों पर कार्रवाई करेंगे। इसका मतलब फर्क है। हिंदुओं और सिखों की इंस्पिरेशन का फर्क है। सिख नहीं कर सकते, लेकिन हिंदू अपनी बात कर सकते हैं।

मुझे ये लगता है कि दबाने से कुछ नहीं दबता। इंदिरा गांधी ने यह करके देख लिया, क्या नतीजा निकला। यह भी करके देख लें, इनकी इच्छा पूरी करने वाली बात है। हम तो हथेली पर सिर रखकर चल रहे हैं। हमें मौत का भय होता तो इन रास्तों पर चलते ही ना। गृह मंत्री (अमित शाह) अपनी इच्छा पूरी करके देख लें।

दीप सिद्धू के संगठन का प्रमुख है अमृतपाल
पंजाब में इस वक्त अमृतपाल सिंह का नाम चर्चा में है। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन में बीते साल ही अमृतपाल सिंह की दस्तारबंदी (ताजपोशी) हुई थी। ‘वारिस पंजाब दे’ एक प्रेशर ग्रुप है, जिसे 2 साल पहले पंजाब के एक्टर और एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने बनाया था। यह दीप सिद्धू वही हैं, जो किसान आंदोलन के वक्त अफसरों से अंग्रेजी में बात करके चर्चा में आए थे।

उसके बाद किसान आंदोलन के वक्त ट्रैक्टर मार्च के दौरान दीप को लाल किला हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया था। हालांकि बाद में दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद अमृतपाल को इसका मुखी बना दिया गया।

दुबई से आया है अमृतपाल
अमृतपाल कुछ ही समय पहले दुबई से भारत आया। दुबई में वह अपने परिवार के ट्रांसपोर्ट बिजनेस में हाथ बंटाता था। यहां आते ही अमृतपाल अपनी दमदार भाषण शैली के कारण चर्चा में आ गया। अपने भाषण में वह खालिस्तान के समर्थन में खुल कर बोलता है। इतना ही नहीं, वह पंजाब के युवाओं को ड्रग्स के जाल से मुक्त करवाने के दावों के साथ युवाओं को अपने साथ जोड़ रहा है।

ऑपरेशन ब्लू स्टार और इंदिरा गांधी की हत्या
अमृतपाल सिंह ने अपने भाषण में अमित शाह की तुलना इंदिरा गांधी के साथ की है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में गोल्डन टेंपल को जरनैल सिंह भिंडरांवाला से मुक्त कराने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार करवाया था। जिसके बाद 2 सिख सुरक्षाकर्मियों ने इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी। इसी जरनैल सिंह भिंडरांवाला को अमृतपाल अपना आदर्श मानता है।

करीबी तूफान सिंह की गिरफ्तारी से भड़का हुआ है अमृतपाल
अमृतपाल सिंह अपने एक करीबी तूफान सिंह की गिरफ्तारी से भड़का हुआ है। अमृतसर के अजनाला में एक सिख युवक को अगवा करने और उसके साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने अमृतपाल सिंह, 5 अन्य व 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है।

इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमृतपाल के करीबी तूफान को गिरफ्तार किया। जिसके बाद से ही अमृतपाल लगातार भड़का हुआ है और पहले पंजाब पुलिस व अब गृह मंत्री अमित शाह को खुली धमकी दे रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...