Skip to main content

आज ही पीना बंद करें यह ड्रिंक, वरना गंजेपन का हो जाएंगे शिकार, कहीं आप तो नहीं कर रहे गलती

युवाओं को आपने हर मौसम में सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स पीते हुए देखा होगा. वर्तमान समय में शुगरी ड्रिंक्स पीने का चलन काफी बढ़ गया है और सभी उम्र के लोग जमकर इन ड्रिंक्स का लुत्फ उठा रहे हैं.

Hair Loss Prevention Tips: युवाओं को आपने हर मौसम में सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स पीते हुए देखा होगा. वर्तमान समय में शुगरी ड्रिंक्स पीने का चलन काफी बढ़ गया है और सभी उम्र के लोग जमकर इन ड्रिंक्स का लुत्फ उठा रहे हैं. अब तक आपने सुना होगा कि शुगरी ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने से डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन एक नई रिसर्च में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इसमें बताया गया है कि इन ड्रिंक्स का सेवन करने से पुरुषों को जिंदगीभर के लिए समस्या पैदा हो सकती है, जिसका कोई सटीक इलाज भी नहीं है. इस बारे में नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी वैज्ञानिकों की रिसर्च में पता चला है कि हर दिन सोडा पीने से पुरुषों में गंजेपन की समस्या पैदा हो सकती है. सोडा ही नहीं, बल्कि कोल्ड ड्रिंक्स, स्पोर्ट्स ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन पुरुषों को हमेशा के लिए गंजा बना सकता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक जो लोग रोज सोडा या अन्य शुगरी ड्रिंक्स पीते हैं, उन पुरुषों में अन्य लोगों की तुलना में गंजेपन का जोखिम 57 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. सामान्य तौर पर पुरुषों में गंजेपन की समस्या 50 साल की उम्र के बाद पैदा होते हैं, लेकिन 25 प्रतिशत लोग 21 साल की उम्र से ही गंजेपन का शिकार होने लगते हैं.

ज्यादा मीठी चाय और कॉफी भी खतरनाक
रिसर्च में यह भी पता चला है कि शुगरी ड्रिंक्स के अलावा ज्यादा मीठी चाय और कॉफी पीने से भी पुरुष गंजेपन का शिकार हो सकते हैं. यह रिसर्च चीन में बीजिंग स्थित शिंघुआ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने की थी. इसमें 1000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था और उनसे मिले डाटा के आधार पर रिसर्च का रिजल्ट तैयार किया गया. शोधकर्ताओं के अनुसार कम उम्र में होने वाले गंजेपन से बचने के लिए लोगों को शुगरी ड्रिंक्स के सेवन से बचना चाहिए.

जानें गंजेपन से बचने के आसान टिप्स
– हर दिन फिजिकल एक्टिविटी करें
– पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं
– जंक फूड और शुगरी ड्रिंक्स न पीएं
– वीक में एक बार स्कैल्प की मसाज करें
– बालों में नारियल तेल लगा सकते हैं
– समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...