Skip to main content

त्वचा पर चकत्ते दिख रहे तो करा लें डायबिटीज की जांच, इन लक्षणों को ना करें अनदेखा

कई बार शरीर पर दिखने वाले छोटे लक्षण भी डायबिटीज की निशानी होते हैं। त्वचा पर चकत्तों, पेशाब के रंग बदलने और इन लक्षणों के होने पर टाइप 2 डायबिटीज की जांच जरूर करवाएं।



डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिसका कोई स्थाई इलाज नही है। खानपान और सही लाइफस्टाइल के जरिए ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज में अग्नाशय में बनने वाले इंसुलिन हार्मोन पर असर पड़ता है। जिससे वो या तो बनना बंद हो जाते हैं या कम बनते हैं। जिससे ब्लड शुगर पर असर पड़ता है। टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सही खानपान और लाइफस्टाइल की जरूरत होती है। वहीं टाइप 1 डायबिटीज ज्यादा खतरनाक होता है और इसमे अलग से इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं। कई बार शरीर में दिखने वाले छोटे लक्षणों को लोग अनदेखा कर देते हैं। जो कि पूरी तरह से टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण होते हैं। सही समय पर अगर जांच करा ली जाए तो इंसुलिन लेने की जरूरत नहीं पड़ती और केवल लाइफस्टाइल में बदलाव से ये ठीक रहते हैं।

थकान और सुस्ती महसूस होना

टाइप 2 डायबिटीज में शरीर में बहुत ज्यादा सुस्ती और थकान महसूस होती है। कई बार लोग थकान को कमजोरी और ज्यादा काम करने से जोड़ लेते हैं। लेकिन आपके साथ अगर हमेशा ऐसा होता है तो अपने डायबिटीज की जांच जरूर करा लें।

ज्यादा प्यास लगना
बार-बार प्यास लग रही हैं तो ये डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। आमतौर पर इंसान के लिए 3-4 लीटर पानी पीना जरूरी होता है। लेकिन जब बार-बार प्यास लग रही हो तो एलर्ट होने की जरूरत रहती है।

रात में पेशाब आना
जल्दी-जल्दी पेशाब लगना भी डायबिटीज का लक्षण होता है। खासतौर पर रात के वक्त बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होना और पेशाब का रंग बदला हुआ दिखे तो फौरन डायबिटीज की जांच करा लें।

सिरदर्द, टांगों में दर्द
अक्सर सिर दर्द को लोग दूसरी बीमारियों से जोड़ते हैं। लेकिन सिर में दर्द के साथ अगर पैरों में ऐंठन और दर्द महसूस होता है और चक्कर आते हैं। तो ये डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।

प्राइवेट पार्ट्स में खुजली
डायबिटीज के मरीजों को कई बार प्राइवेट पार्ट्स के आसपास खुजली की शिकायत भी होती है। कई बार ऐसा यूरिन इंफेक्शन की वजह से भी होता है। महिलाओं को कई बार डायबिटीज की वजह से ही यूरिन इंफेक्शन का भी खतरा होता है। जिसमे बार-बार पेशाब आना, खुजली और जलन जैसी शिकायत होती है।

मूड स्विंग होना या चिड़चिड़ापन
डायबिटीज की वजह से बहुत सारे लोगों में मूड स्विंग की समस्या और चिड़चिड़ापन भी देखने को मिलता है।

त्वचा पर काले चकत्ते
डायबिटीज की वजह से त्वचा पर लगे कट या घाव जल्दी नहीं भरते। वहीं बहुत सारे लोगों को शरीर में ब्लड शुगर की गड़बड़ी की वजह से त्वचा पर काले रंग के चकत्ते उभर आते हैं। ये चकत्ते जांघों और गर्दन पर ज्यादा दिखाई देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...