Skip to main content

सुबह पेट हल्का करने में होती है दिक्कत तो ये 4 ड्रिंक्स पीना कर दीजिए शुरू, कब्ज की हो जाएगी छुट्टी

कब्ज पेट से जुड़ी एक आम दिक्कत है जिसमें मलत्याग करना मुश्किल हो जाता है. कब्ज होने पर व्यक्ति को घंटों टॉयलेट में बैठने पर भी पेट खाली होता हुआ महसूस नहीं होता. ना चैन से बैठा जाता है और ना ही किसी काम में ध्यान लगाते बनता है.


कब्ज पेट से जुड़ी एक आम दिक्कत है जिसमें मलत्याग करना मुश्किल हो जाता है. कब्ज होने पर व्यक्ति को घंटों टॉयलेट में बैठने पर भी पेट खाली होता हुआ महसूस नहीं होता. ना चैन से बैठा जाता है और ना ही किसी काम में ध्यान लगाते बनता है. ऊपर से बार-बार लगता है कि बाथरूम जाना है लेकिन फिर भी मलत्याग में तकलीफ होती है. लंबे समय तक कब्ज (Constipation) रहने पर बवासीर भी हो सकता है. ऐसे में बेहद जरूरी है कि वक्त रहते इस कब्ज की दिक्कत से छुटकारा पा लिया जाए. यहां ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स (Drinks) की सूची दी जा रही है जिन्हें पीने पर कब्ज से राहत मिल सकती है.

कब्ज के लिए ड्रिंक्स 

सेब का जूस
सेब का जूस जेंटल लेक्सेटिव की तरह काम करता है जिससे कब्ज पर असर पड़ता है. साथ ही, सेब में मौजूद पेक्टिन की मात्रा मल (Stool) को भारी बनाती है जिससे मलत्याग सुचारू रूप से होता है. इस चलते सेब के जूस को पीने पर मलत्याग करना आसान हो जाता है.

नींबू का रस
नींबू विटामिन सी और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इस चलते नींबू पानी (Lemon Water) के सेवन से शरीर से टॉक्सिंस निकल जाते हैं जिससे पेट साफ होने में भी मदद मिलती है. नींबू के पानी को मलत्याग आसान बनाने के लिए भी पिया जा सकता है.

सौंफ की चाय
सौंफ में पाचन को बेहतर करने वाले कई गुण पाए जाते हैं. यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा मिलती है. इस चलते कब्ज से राहत पाने के लिए सौंफ की चाय (Fennel Tea) पीने पर फायदा मिलता है. इस चाय को बनाने के लिए एक पैन में सौंफ के दाने डालें. इसे गिलास में निकालें और उसमें एक कप गर्म पानी भर लें. सौंफ को उबालने से परहेज करें क्योंकि इससे गुण कम हो सकते हैं. 10 मिनट बाद इस चाय को पिएं. दिन में 2 से 3 बार इस चाय को पीने पर कब्ज पर इसका असर दिखने लगेगा.

दूध और घी
आयुर्वेद में दूध में घी डालकर पीना बेहद फायदेमंद समझा जाता है. इस दूध को कब्ज का रामबाण इलाज भी मानते हैं. एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच भरकर घी डालें और रात के समय पिएं. अगली सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...