Skip to main content

दिल्ली में तेज हवाएं, इन 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट…जानें आज के मौसम पर IMD अपडेट्स

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त हो सकती है. वहीं, मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा.

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त हो सकती है. वहीं, मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी ताजा विक्षोभ के कारण फिर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 से 10 फरवरी तक बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 07 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आज दिन के समय में तेज हवाएं चल सकती हैं. 8 फरवरी को भी तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 15 फरवरी तक दिल्ली में मौसम सुहावना रहने का पूर्वानुमान है.

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ लखनऊ में सुबह के वक्त हल्का कोहरा या आसमान में धुंध दिखाई दे सकती है. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज और कल बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है.

कोहरे पर क्या है अपडेट?
अगर कोहरे की बात करें तो बिहार और पश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्सों में आज और कल हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं, असम के पश्चिमी हिस्सों और त्रिपुरा में आज हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...