Skip to main content

200 रुपये में पुराने कपड़े खरीदता है, फिर 22 हज़ार में बेच देता है कपल, सौ फीसदी मुनाफे का है बिजनेस!

हममें से बहुत से लोगों की आदत होती है कि छोटी से छोटी चीज़ खरीदने के लिए भाव-ताव करते हैं. कभी भी एक दाम पर संतुष्ट नहीं होने वालों के लिए ये बड़ी चीज़ होती है कि वो हज़ार रुपये की चीज़ 100-200 में खरीद लें. एक ऐसा ही ब्रिटिश कपल है.

Couple Sell 200 Rupees Item in 22 Thousands: हममें से बहुत से लोगों की आदत होती है कि छोटी से छोटी चीज़ खरीदने के लिए भाव-ताव करते हैं. कभी भी एक दाम पर संतुष्ट नहीं होने वालों के लिए ये बड़ी चीज़ होती है कि वो हज़ार रुपये की चीज़ 100-200 में खरीद लें. एक ऐसा ही ब्रिटिश कपल है, जिसने अपनी इस आदत का भरपूर इस्तेमाल करके पूरा बिजनेस खड़ा कर लिया है.

डेक्सटर बर्गेस हंट और सोफी ग्रैटिज नाम के कपल ने अपनी भाव-ताव करने की आदत का भरपूर फायदा उठाते हुए एक ऐसा बिजनेस सेटअप कर लिया है, जिसमें उन्हें 100 फीसदी का मुनाफा मिल रहा है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने सस्ते में चीज़ें खरीदकर ऑनलाइन ऐप के ज़रिये एक्स्ट्रा पैसे कमाने की कोशिश की और अच्छी-खासी कामयाबी हासिल की.

200 रुपये की चीज़ 22 हज़ार में बेची
कपल ने Louis Vuitton का वॉलेट £2 यानि 200 रुपये में खरीदा और ऐप पर इसे £220 यानि 22 हज़ार रुपये में बेच दिया. जब साल 2020 में महामारी ने दुनिया में दस्तक दी तो उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर इसी बिजनेस पर फोकस करना चाहा. मैनचेस्टर में उन्होंने Sylk नाम से अपना स्टोर खोला और चैरिटी शॉप्स से खरीदी हुई सस्ती चीज़ें यहां महंगे दामों पर लाकर बेचने लगे. 28 साल की सोफी बताती हैं कि ऐप पर वे चीज़ें शौकिया तौर पर बेचते थे, जबकि अपनी फुल टाइम नौकरी भी कर रहे थे. लंदन में रहते हुए उन्होंने कई सालों तक ऐसा किया.

नौकरी छोड़कर शुरू किया बिजनेस
कोविड के दौरान जब वे मैनचेस्टर वापस आए तो उन्होंने अपने इस बिजनेस को फुल टाइम बना दिया. कपल का कहना है कि लोग उनके स्टोर को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें यहां वो सब मिलता है, जो दूसरे स्टोर्स पर नहीं है. वे अपना स्टॉक होलसेलर से लेते हैं, जिसके लिए उन्होंने एक कर्मचारी भी रखा हुआ है, जो चैरिटी शॉप्स से अच्छे कपड़े ढूंढने में माहिर है. अब वो अपनी वेबसाइट की भी रीलॉन्चिंग करने की योजना बना रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...