Skip to main content

प्रीति जिंटा ने अपने जुड़वा बच्चों जय-जिया की शेयर की क्यूट तस्वीर, एक्ट्रेस ने कहा- पैकिंग में कर रहे डिस्टर्ब



प्रीति जिंटा बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज किया और अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं 2016 में प्रीति जिंटा ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से लॉस एंजेलिस में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली और शादी के बाद प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया और प्रीति जिंटा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर अपने बच्चों और पति जीन गुडइनफ के साथ अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं।


प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके जरिए वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपने प्यारे जुड़वा बच्चों के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने एक बार फिर अपने बच्चों जय और जिया के साथ एक क्यूट तस्वीर को साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। तो चलिए आपको दिखाते हैं।


प्रीति जिंटा ने शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की फोटो





आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 26 जनवरी 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें प्रीति जिंटा के दोनों जुड़वा बच्चों को सूटकेस में बैठे हुए देखा जा सकता है। इस फोटो में जय येलो कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जिया पिंक ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही हैं। लेकिन इस फोटो में दोनों ही बच्चों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।


प्रीति जिंटा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “यह आश्चर्यजनक है कि जब मैं यात्रा के लिए जाने वाली होती हूं, तो बच्चों को कैसे पता चल जाता है। मेरे लिए पैकिंग हमेशा कठिन हो जाती है, क्योंकि ये दोनों सूटकेस में कूद जाते हैं। मुझे लगता है कि अगली बार इन्हें मेरे बैग में पैक कर देना चाहिए।”


बाल दिवस के मौके पर प्रीति जिंटा ने शेयर की थी बच्चों की मनमोहक तस्वीर





इससे पहले, प्रीति जिंटा ने 14 नवंबर 2022 को बाल दिवस के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने जुड़वा बच्चों जय और जिया के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर को साझा किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने तमाम फैंस को बाल दिवस की बधाईयां दी। प्रीति जिंटा ने अपने जुड़वा बच्चों की जो तस्वीर शेयर की थी, उस पर से फैंस अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे थे। इस तस्वीर में प्रीति जिंटा अपने प्यारे बच्चों को गले से लगाए हुए नजर आ रही थीं। हालांकि, इस तस्वीर में दोनों बच्चों के चेहरे को नहीं दिखाया गया था।


जुड़वा बच्चों के जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने शेयर की थी खूबसूरत फोटो




वहीं प्रीति जिंटा ने अपने जुड़वा बच्चों जय और जिया के पहले जन्मदिन पर भी तस्वीरें शेयर की थी। प्रीति जिंटा ने अपने जुड़वा बच्चों के पहले जन्मदिन का जश्न मनाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो खूबसूरत तस्वीरों को साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने एक संदेश भी पोस्ट किया था। प्रीति जिंटा ने अपने बच्चों के लिए एक इमोशनल नोट लिखा था कि “मैं हमेशा से जानती थी कि मैं तुम्हें चाहती हूं। मैंने तुम्हारे लिए प्रार्थना की, मैंने तुम्हारे लिए कामना की और अब तुम यहां हो और एक साल हो गया।”



उन्होंने लिखा था “मेरा दिल भर गया है और मैं हमेशा के लिए आभारी रहूंगी। आपकी अनमोल मुस्कान और मेरे जीवन में आपकी उपस्थिति मेरी छोटी जिया। जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी गुड़िया। आप वह सब कुछ हैं जिसकी मैंने कभी उम्मीद की थी। आपका जीवन आज और हमेशा प्यार व खुशी से भरा रहे। मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी। जन्मदिन मुबारक हो।”

साल 2016 में शादी के बंधन में बंधी थीं प्रीति जिंटा



आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने साल 2016 में फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी, जिसके बाद इन दोनों ने साल 2021 में अपने ट्विंस बेबी का वेलकम किया था। शादी के बाद प्रीति जिंटा ने सरोगेसी के जरिए एक बेटा और एक बेटी (जय और जिया) का अपने जीवन में स्वागत किया था।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...