Skip to main content

नाखून काटने के लिए सबसे शुभ होता है ये दिन, अचानक मिलता है पैसा, सफलता!

Nail Cutting Astro Tips in Hindi: नाखून काटने के समय और दिन को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं. अक्‍सर बड़े-बुजुर्ग यह कहते हैं कि इस दिन या वार को नाखून नहीं काटना चाहिए. आज जानते हैं कि नाखून काटने के लिए कौनसा दिन शुभ होता है.
This day is most auspicious for cutting nails, suddenly you get money, success!

Astro Tips for Nail Cutting: नाखून भले ही मृत कोशिकाओं से बने होते हैं लेकिन हाथ-पैर की खूबसूरती बढ़ाने में बहुत अहम होते हैं. सेहत की नजर से नाखूनों को समय-समय पर काटने और साफ-सुथरा रखने की सलाह दी जाती है. धर्म-शास्‍त्रों में नाखून काटने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं. नाखून काटने के लिए सही दिन और दिन का कौनसा समय शुभ होता है, इसे लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति रहती है. धम्र और ज्‍योतिष के अनुसार सूर्यास्‍त के समय और इसके बाद यानी कि रात में कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए, इससे मां लक्ष्‍मी नाराज होती हैं और घर में गरीबी आती है. वहीं सप्‍ताह के अलग-अलग दिन में नाखून काटने से अलग-अलग फल मिलता है.

नाखून काटने का दिन और उसका असर

सोमवार- सोमवार का संबंध भगवान शिव, चंद्रमा और मन से होत है. सोमवार को नाखून काटने से तमोगुण से मुक्ति मिलती है.

मंगलवार- वैसे हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन नाखून-बाल काटने की मनाही की जाती है. लेकिन ये भी मान्‍यता है कि इस दिन नाखून काटने से कर्ज से मुक्ति मिलती है.

बुधवार- बुधवार के दिन नाखून काटने से धन लाभ होता है. इसके अलावा करियर में बुद्धिमत्‍ता के जरिए पैसा कमाने के योग बनते हैं.

गुरुवार- गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्‍पति को समर्पित है. इस दिन नाखून काटने से व्‍यक्ति में सत्‍व गुण बढ़ते हैं.

शुक्रवार- शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह को समर्पित है और इसका संबंध प्रेम, धन-विलासिता से है. शुक्रवार को भी नाखून काटने के लिए अच्‍छा दिन माना गया है. ऐसा करने से जीवन में रिश्‍ते मजबूत होते हैं.

शनिवार- शनिवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए. इससे कुंडली में शनि कमजोर होता है. साथ ही कई तरह के मानसिक, शारीरिक कष्‍ट होते हैं. धन हानि होती है.

रविवार- छुट्टी होने के कारण लोग नाखून-बाल काटने का काम रविवार को करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. इससे आत्‍मविश्‍वास कम होता है.

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...