Skip to main content

कुरान पर रखे पैर, फाड़े पन्ने और फिर जला दी किताब, दुनियाभर के मुस्लिम देशों ने…

Muslim Countries on Insult of Quran : पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'यह अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में किया गया भड़काऊ इस्लामोफोबिक अपराध है।' पाकिस्तान के अलावा तुर्की, सऊदी अरब और यूएई जैसे मुस्लिम देशों ने इस घटना की निंदा की है।
Stepped on the Quran, tore pages and then burnt the book, Muslim countries around the world...

नीदरलैंड में चरमपंथी इस्लाम विरोधी समूह पेगिडा (Pegida) के नेता एडविन वैगन्सफेल्ड ने डेन हैग शहर में इस्लाम की पवित्र किताब कुरान की एक कॉपी को फाड़ दिया और फिर उसे जला दिया। इससे पहले स्वीडन में भी इस तरह की घटना सामने आई थी, जहां कुरान की एक कॉपी को जला दिया गया था। इस घटना ने मुस्लिम देशों में आक्रोश पैदा कर दिया है। पाकिस्तान और सऊदी अरब, यूएई जैसे अरब देशों ने इस घटना की निंदा की है। सोमवार को धुर-दक्षिणपंथी राजनेता एडविन वैगन्सवेल्ड ने ट्विटर पर द हेग में संसद भवन के सामने कुरान को फाड़ने का एक वीडियो शेयर किया।

वैगन्सवेल्ड के वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के समय डच पुलिस वैगन्सवेल्ड के पीछे खड़ी थी। पुलिस के सामने ही उन्होंने पहले कुरान पर पैर रखे, उसके पन्ने फाड़े और उसमें आग लगा दी। वैगन्सवेल्ड ने ट्वीट किया, ‘जो लोग हमें जानते हैं और फॉलो करते हैं, वे जानते हैं कि हम कभी हार नहीं मानते। हम खुद पर हिंसा और जान से मारने की धमकियों को हावी नहीं होने दे सकते।’ उन्होंने कहा, ‘दो बार पहले गिरफ्तार और हिरासत में लिए जाने के बाद, आज तीसरी बार है।’

तुर्की ने डच राजदूत को किया तलब
Anadolu Agency की रिपोर्ट के अनुसार, ‘डच पुलिस ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी, बशर्ते कि वह मुस्लिमों की पवित्र पुस्तक को न जलाए।’ घटना को लेकर दुनियाभर में मुस्लिम देश गुस्से में हैं। तुर्की ने मंगलवार को अंकारा में डच राजदूत जोएप विजनैंड्स को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम 22 जनवरी को द हेग में एक इस्लाम विरोधी शख्स के हमारी पवित्र किताब को निशाना बनाए जाने की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

दुनियाभर के मुस्लिम देश गुस्से में
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने भी कुरान की एक कॉपी को जलाए जाने की कड़ी निंदा की है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नीदरलैंड में कुरान की कॉपी को फाड़ना ‘दुनियाभर के करोड़ों मुसलमानों की भावनाओं के लिए एक भड़काऊ कदम है।’ पाकिस्तान ने भी बुधवार को इस कृत्य की निंदा की है। पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दुनियाभर में 1.5 अरब मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...