Skip to main content

कई बीमारियों का संकेत हो सकता है बार-बार पेशाब आना, जानें क्या है कारण

ब्लैडर पेशाब को तब तक रोक कर रखता है जब तब आप टॉयलेट नहीं पहुंच जाते. आमतौर पर एक सामान्य व्यक्ति दिनभर में 8 से 10 बार पेशाब करता है. लेकिन अगर आप उससे ज्यादा बार पेशाब करते हैं तो उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. इसका एक सबसे आम कारण है पानी ज्यादा पीना. लेकिन कई बार किसी बीमारी के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है.



ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बार-बार यूरिन की समस्या का सामना करना पड़ता है. अक्सर जो लोग पानी ज्यादा पीते हैं उनके शरीर में यूरिन की मात्रा काफी ज्यादा बनती है लेकिन कई लोग ज्यादा पानी ना पीने के बावजूद भी काफी ज्यादा यूरिन पास करते हैं. ऐसा तब होता है जब किसी व्यक्ति का अपने ब्लैडर पर कंट्रोल नहीं रहता. बार-बार पेशाब आने के और भी कई कारण हैं. कुछ बीमारियों के कारण भी बार-बार पेशाब आने की समस्या का सामना करना पड़ता है. हालांकि,बहुत ज्यादा पानी पीना बार-बार पेशाब आने का एक मुख्य कारण होता है. लेकिन आज हम कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको सामान्य से ज्यादा पेशाब आने की समस्या का सामना करना पड़ता है.

डायबिटीज- बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का एक मुख्य संकेत है. यूके की नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, आमतौर पर, सामान्य व्यक्ति एक दिन में 3 लीटर पेशाब करता है लेकिन डायबिटीज की समस्या होने पर यह मात्रा 3 लीटर से बढ़कर 20 लीटर तक हो जाती है. कहा जाता है कि अगर आप दिनभर में 7 से 10 बार पेशाब करने जाते हैं तो यह टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज की ओर इशारा करता है.

ओवरएक्टिव ब्लैडर- ओवरएक्टिव ब्लैडर वह कंडीशन है जिसमें बार-बार यूरिन पास करने की फीलिंग होती है. इसकी वजह से डेली एक्टिविटीज डिस्टर्ब हो सकती हैं.बार-बार पेशाब आना इस स्थिति का एक सामान्य लक्षण है.

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन- यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI एक आम बीमारी है जो ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है. यह बीमारी तब होती है जब रोगाणु मूत्र प्रणाली को संक्रमित कर देते हैं. इसका असर किडनी, ब्लैडर और इन्हें जोड़ने वाली नलिकाओं पर भी पड़ता है. वैसे तो यूटीआई बीमारी आम है लेकिन ध्यान ना दिया जाए तो इसका इंफेक्शन किडनी में भी फैल सकता है और किसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है. यूटीआई के कारण भी व्यक्ति को बार -बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है. इस समस्या के कारण कई बार यूरिन में खून भी नजर आता है.

पुरुषों में प्रोस्टेट से संबंधित दिक्कतें- पुरुषों में, बार-बार पेशाब आना प्रोस्टेट की कई समस्याओं का संकेत हो सकता है. इसमें शामिल हैं: बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया, जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की ओर इशारा करता है. प्रोस्टेटाइटिस, जो एक जीवाणु संक्रमण के कारण प्रोस्टेट की सूजन की ओर इशारा करता है, प्रोस्टेट कैंसर, जो तब होता है जब प्रोस्टेट में कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं.

महिलाओं में बार-बार पेशाब आने के कारण- जहां तक ​​महिलाओं का सवाल है, यूटीआई, ओवर एक्टिव ब्लैडर, ब्लैडर इंफेक्शन और डायबिटीज के अलावा कई स्थितियां पेशाब के बढ़ने और बार-बार आने का कारण बन सकती हैं. इसमें प्रेग्नेंसी, फाइब्रॉएड, मेनोपॉज और ओवेरियन कैंसर शामिल है. ऐसे में जरूरी है कि आप यह समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...