Skip to main content

आम बजट से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी की उम्मीद, जानें इस बार क्या-क्या होगा खास ?



नयी दिल्ली। बढ़ती महंगाई से घर परिवार चलाने में आ रही परेशानियों के बीच आम लोगों को अगले वित्त वर्ष के आम बजट से बहुत उम्मीदें हैं और उनकी सबसे बड़ी आशा है कि इस बजट में ऐसे उपाय हो जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी आ सके।

उपभोक्ता डेटा इंटेलिजेंस कंपनी एक्सिस माई इंडिया ने इंडिया कंज्यूमर सेंटिमेंट इंडेक्स (सीएसआई) के निष्कर्ष जारी किये हैं जिसमें आम बजट से यह उम्मीद की गयी है। बजट पूर्व रिपोर्ट में आवश्यक वस्तुओं की कीमत में कमी को लेकर 2023 के बजट से सबसे बड़ी उम्मीद लगाई गई है। इसमें सामने आए प्रमुख अनुरोधों में से एक आयकर दरों में कमी है, जिससे मुद्रास्फीति से मुकाबला करने के लिए उपभोक्ताओं के पास अधिक पैसा उपलब्ध हो सकेगा।

देश भर के 6100 लोगों ने सर्वेक्षण में भाग लिया जिसमें 65 प्रतिशत ग्रामीण भारत से हैं जबकि 35 प्रतिशत शहरी हैं। 26 प्रतिशत उत्तरदाता सभी स्लैब में 5 प्रतिशत तक व्यक्तिगत आयकर दरों में कमी किये जाने की उम्मीद कर रहे हैं जबकि 32 प्रतिशत हाउसिंग लोन की ब्याज चुकौती छूट सीमा पर पुनर्विचार किये जाने की उम्मीद लगाये हैं।

यह सर्वेक्षण 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 6100 लोगों के साथ कंप्यूटर-एडेड टेलीफोनिक साक्षात्कार के माध्यम से किया गया था।

एक्सिस माई इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप गुप्ता ने कहा, “उपभोक्ता बेहतर जीवन और आजीविका की उम्मीद लगाए आगामी बजट घोषणाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं और मूल्य नियंत्रण को लेकर उनमें काफी अपेक्षाएं हैं। उपभोक्ता उन विभिन्न उपायों की आशा भी कर रहे हैं जो सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में उठाएगी। कुल मिलाकर, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था को 2023 में और विकास के लिए तैयार होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति नागरिकों की भावनाओं को समझने का प्रयास किया गया। 22 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इस वर्ष ‘तेल की कीमतों’ को भारतीय अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करने वाला कारक माना। इसके अलावा 16-16 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने ‘मुद्रास्फीति’ और ‘आगामी 2024 आम चुनाव’ को भी इस साल अर्थव्यवस्था पर असर डालने वाला कारक स्वीकार किया। सरकारी नीतियां और रूस – यूक्रेन युद्ध क्रमशः 14 प्रतिशत और 11 प्रतिशत के लिए चिंता का विषय रहा।

उन्होंने कहा कि बहुमत के साथ 73 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि बजट में ‘साबुन, डिटर्जेंट, खाना पकाने के तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी’ को लेकर कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। 54 प्रतिशत का मानना है कि इसमें आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी छूट के लिए भी ध्यान दिया जाना चाहिए जबकि 44 प्रतिशत जीएसटी को कम किये जाने की वकालत की है। 32 प्रतिशत चाहते हैं कि आवास ऋण छूट सीमा पर पुनर्विचार किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...