Skip to main content

अभी-अभी: सरकार ने दे दी बिना शादी बच्चे पैदा करने की इजाजत, बिना डरे जमकर करो सेक्स

चीन के एक प्रांत ने अविवाहित लोगों को भी बगैर शादी बच्चा पैदा करने और अपना परिवार चलाने की इजाजत दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अविवाहित व्यक्ति अब एक परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं, और उन लाभों का आनंद ले सकते हैं, जो पहले सिर्फ शादी शुदा लोगों को मिलती थी।



सिचुआन प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा, कि बीजिंग गिरती जन्म दर को कम करने के प्रयास शुरू कर रहा है और इसीलिए ये फैसला लिया गया है। आपको बता दें, कि सिचुआन चीन का पांचवां सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रांत है। रॉयटर्स ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है, कि सिचुआन प्रांत 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों के मामले में सातवें स्थान पर आता है। इससे पहले, सिचुआन में केवल विवाहित महिलाओं को ही कानूनी रूप से बच्चे को जन्म देने की अनुमति थी। लेकिन, अब यह कदम इसलिए उठाया गया है, क्योंकि प्रांत में हाल के वर्षों में विवाह और जन्म दर, दोनों मामलों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। 2019 में, अधिकारियों ने उन अविवाहित लोगों को शामिल करने के लिए नियमों में भी बदलाव किया है, जो बच्चे पैदा करना चाहते हैं। नए नियम 15 फरवरी से लागू कर दिए जाएंगे।

मिलेंगें सभी कानूनी अधिकार

नये नियमों के तहत, विवाहित जोड़े या फिर अविवाहित जोड़ों को, या बच्चे चाहने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रांतीय अधिकारियों के पास रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमति होगी। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद वे जितने चाहें उतने बच्चे पैदा कर सकते हैं। सिचुआन के स्वास्थ्य आयोग ने कहा है, कि उपाय का उद्देश्य “दीर्घकालिक और संतुलित जनसंख्या विकास को बढ़ावा देना है। आपको बता दें, कि चीन की आबादी पिछले साल रिकॉर्ड स्तर पर गिर गई है और पिछले 60 सालों में ये पहला मौका है, जिसमें चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है। लिहाजा, चीनी अधिकारियों ने जनसंख्या को बढ़ावा देने के लिए लोगों को कई तरह के प्रोत्साहन और सुविधाएं देने शुरू कर दिए हैं, जिसमें चिकित्सा बिलों को कवर करने के लिए मातृत्व बीमा भी शामिल है। वहीं, विवाहित महिलाओं को मातृत्व अवकाश के दौरान भी सैलरी देने का नियम बनाया गया है। वहीं, सिचुआन में भी, इन लाभों को अब एकल महिलाओं और पुरुषों तक बढ़ाया जाएगा।

चीन की जनसंख्या में भारी गिरावट

चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1961 के बाद पहली बार चीन की आबादी में पिछले साल गिरावट आई है और चीन के लिए ये एक ऐतिहासिक मोड़ है, क्योंकि चीन में जिस रफ्तार से चीन की जनसंख्या कम हुई है, उसके बाद अगले कुछ महीनों के दौरान भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। तमाम रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि साल 2023 में दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत बन जाएगा। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि साल 2022 के अंत में चीन में 1 अरब 41 करोड़ 17 करोड़ 50 लाख हो गई है, जबकि एक साल पहले तक ये आबादी 1 अरब 41 करोड़ 17 करोड़ 60 लाख थी। यानि, चीन की जनसंख्या 10 लाख कम हो गई है, जिससे चीन की सरकार गंभीर तौर पर चिंतित हो गई है।

चीन में जनसंख्या दर को समझिए

चीन में साल 2022 में जन्मदर प्रति हजार लोगों पर 6.77 थी, जो साल 2021 में 7.52 थी। यानि, साल 2022 में जन्मदर में कमी आ गई है, जो चीन के लिहाज से एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही चीन ने साल 1976 के बाद से अपनी मृत्यु दर में उच्चतम इजाफा देखा है और साल 2021 में चीन में मृत्युदर एक हजार लोगों पर 7.18 थी, जबकि 1976 में यही आंकड़ा 7.37 थी। चीन की जनसंख्या में आए इस परिवर्तन की वजह डेमोग्राफिक परिवर्तन का परिणाम है, जिसे चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने काफी सख्ती के साथ लागू किया था। चीन में 1980 में एक बच्चे पैदा करने का कानून लागू किया गया था और कम्युनिस्ट पार्टी ने इतनी सख्ती के साथ इस फैसले को लागू किया था, कि धीरे धीरे चीन के लोगों का परिवार के प्रति मोह ही भंग गया। इस फैसले की वजह से चीन के लाखों परिवार हमेशा के लिए खत्म ही हो गये। क्योंकि, जिस परिवार में बेटी पैदा हुई, उस परिवार का वंश आगे नहीं बढ़ पाया। वहीं, अगर किसी परिवार का इकलौता बच्चा किसी बीमारी की वजह से, या किसी हादसे में अपनी जान गंवा बैठा, तब भी वो परिवार खत्म हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

Jio और Airtel के बाद अब Vi ने बढ़ाए अपने सभी प्लान्स के दाम Tech News

Gazab Viral: Tech News   Airtel और Jio के बाद Vodafone Idea (Vi) ने भी अपने सभी प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पोस्टपेट और प्रीपेड सभी प्लान्स के दाम में इजाफा किया है। इससे पहले एयरटेल और जियो अपने प्लान्स में कीमतों की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुके हैं। कीमतें बढ़ने के बाद Vi के बेस प्लान की कीमत 179 रुपये से 199 रुपये हो जाएगी। नई कीमतें अगले महीने से लागू हो जाएंगी। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Vodafone Ide (Vi) ने इतनी बढ़ाई कीमतें Vi ने अपने सभी पोस्टपेट और प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसके बाद 179 रुपये वाले प्लान की कीमत 199 रुपये, 459 रुपये वाला प्लान की कीमत 509 रुपये, 1799 रुपये वाले प्लान की कीमत 1999 रुपये हो गई है। इसके अलावा और भी कई पैक की कीमत बढ़ गई है। पोस्टपेड प्लान हो जाएंगे इतने मंहगे पोस्टपेड प्लान की बात करें तो 401 रुपये वाला प्लान 451 रुपये, 501 रुपये वाले का प्लान 551 रुपये, 601 रुपये वाला प्लान 701 रुपये, 1001 रुपये वाला 1201 रुपये का हो जाएगा। ये नई कीमतें 4 जुलाई, 2024 से लागू हो जाएंगी। Vi के प्लान क...