Skip to main content

महाशिवरात्रि पर बन रहा है अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

पौराणिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 18 फरवरी 2023, शनिवार को रखा जाएगा और इस बार महाशिवरात्रि के दिन ही शनि प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है. इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पर्व पर ग्रहों की चाल में बदलाव आ रहा है.



भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का महाशिवरात्रि सबसे बड़ा पर्व है. मान्यता है कि इस तिथि पर ही भगवान शंकर मां पार्वती का विवाह हुआ था. महाशिवरात्रि के दिन भक्त महादेव के लिए उपवास रखते हैं. महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 यानी शनिवार को मनाई जाएगी.

इस दिन सच्ची भक्ति और निष्ठा के साथ व्रत करने वालों से महादेव अवश्य प्रसन्न होते हैं और उनकी समस्त मनोकामना पूरी करते हैं. महाशिवरात्रि का यह पावन दिन हर तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करने के लिए उत्तम माना जाता है. साथ ही इस बार की महाशिवरात्रि बेहद खास भी मानी जा रही है.

महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग .

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी की पड़ रही है. साथ ही इस दिन शनि प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और अपने भक्तों से खुश होते हैं. वहीं इस दिन महाशिवरात्रि भी पड़ रही है. ऐसे में, जातकों को इस शुभ संयोग से विशेष लाभ मिलगा.

महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि का चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर होगा.

निशिता काल का समय - 18 फरवरी, रात 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक
प्रथम पहर पूजा समय - 18 फरवरी, शाम 06 बजकर 40 मिनट से रात 09 बजकर 46 मिनट तक
द्वितीय पहर पूजा समय - रात 09 बजकर 46 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक
तृतीय पहर पूजा समय - 19 फरवरी, रात 12 बजकर 52 मिनट से 03 बजकर 59 मिनट तक
चतुर्थ पहर पूजा समय -19 फरवरी, 03 बजकर 59 मिनट से सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक
पारण का समय - 19 फरवरी 2023, सुबह 06 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक

प्रदोष व्रत की शुरुआत 17 फरवरी 2023, शुक्रवार को रात 11 बजकर 36 मिनट पर होगी और इसका समापन 18 फरवरी 2023, शनिवार को रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, प्रदोष व्रत 18 फरवरी को ही रखा जाएगा. शनि प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त शाम 06 बजकर 13 मिनट से रात 08 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.

महाशिवरात्रि पर ग्रहों की बदलती चाल

इस बार महाशिवरात्रि पर शनि ग्रह भी अपनी राशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे. वहीं 13 फरवरी 2023 को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. यानी इस बार महाशिवरात्रि पर सूर्य और शनि का एक साथ एक ही राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे, जिससे सूर्य-शनि की युति का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, शनि और सूर्य दोनों दुश्मन ग्रह हैं.

साथ ही इस बार 15 फरवरी को शुक्र भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे. यानी कि महाशिवरात्रि पर शुक्र मीन राशि में होंगे. शुक्र मीन राशि में 12 मार्च तक होंगे. शुक्र का बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शुक्र का ये गोचर सभी राशियों के लिए अच्छा साबित होगा.

महाशिवरात्रि पूजनविधि

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं. उसके बाद 8 लोटे केसर जल चढ़ाएं. उस दिन पूरी रात का दीपक जलाएं. चंदन का तिलक लगाएं. बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं. सबसे बाद में केसर युक्त खीर का भोग लगा कर प्रसाद बांटें. ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नमः शिवाय रूद्राय् शम्भवाय् भवानीपतये नमो नमः मंत्रों का जाप करें. इस दिन शिव पुराण का पाठ जरूर करें. महाशिवरात्री के दिन रात्रि जागरण भी किया जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...