Skip to main content

शहद में मिलाकर खाएं ये चीज, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम; मानसिक बीमारियां रहेंगी दूर

शहद को आयुर्वेद में एक औषधि का दर्जा हासिल है और इसका इस्तेमाल प्राचीन काल से होता चला आ रहा है. आइए जानते हैं कि शहद में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं.



प्राचीन काल से शहद का इस्तेमाल हो रहा है और इसके फायदों के बारे में आयुर्वेद में उल्लेख है. आपको बता दें कि शहद मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस से बनाया गया एक तरल पदार्थ है. शहद को आयुर्वेद में एक औषधि का दर्जा हासिल है. ऐसे में अगर आप ड्राई फ्रूट्स को शहद में भिगोकर खाते हैं तो आपको ज्यादा फायदे मिलेंगे और आप कई बीमारियों से दूर भी रहेंगे. आपको बता दें कि ड्राई फ्रूट्स हमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता है. रोजाना ड्राई फ्रूट खाने वाले लोग हेल्दी रहते हैं और कई गंभीर बीमारियों के खतरे से दूर रहते हैं. आइए जानते हैं कि शहद में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

हार्ट अटैक का खतरा कम

कुछ अध्ययनों के अनुसार शहद में ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से दिल की सेहत में सुधार होता है. इन दोनों चीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व मिलकर दिल को कई फायदे पहुंचा सकते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को कई हद तक कम किया जा सकता है.

इम्यूनिटी बूस्टर

शरीर का इम्यून सिस्टम बूस्ट करने में शहद और ड्राई फ्रूट्स काफी मदद करते हैं. रोजाना शहद में भीगे ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है.

पाचन में सुधार

पाचन के लिए भी शहद और ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद माने जाते हैं. इसके रोजाना इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है.

दिमागी बीमारियां दूर

ड्राई फ्रूट्स को शहद में भिगोकर खाने से याददाश्त तेज होती है और दिमाग से जुड़ी कई समस्याएं जैसी डिप्रेशन, तनाव व चिंता का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है.

ये ड्राई फ्रूट्स शहद के साथ खाएं

बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और नट्स का सेवन शहद के साथ किया जाए तो ज्यादा फायदे मिलते हैं. इन ड्राई फ्रूट्स को पहले 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोएं और फिर उन्हें पानी में निकालकर शहद में कम से कम दो से तीन घंटे भिगोकर रखें.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...