Skip to main content

नीता अंबानी से राधिका मर्चेंट तक, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं अंबानी फैमिली की महिलाएं

मुकेश अंबानी देश के एक जाने-माने बिजनेस टाइकून हैं और उनके परिवार के सभी सदस्यों का बहुत नाम है. हाल ही में उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की राधिका मर्चेंट से सगाई हुई है.


 मुकेश अंबानी देश के एक जाने-माने बिजनेस टाइकून हैं और उनके परिवार के सभी सदस्यों का बहुत नाम है. हाल ही में उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की राधिका मर्चेंट से सगाई हुई है. इस बीच, आइए नजर डालें अंबानी परिवार की महिलाओं, नीता अंबानी (Nita Ambani), ईशा अंबानी (Isha Ambani), श्लोका मेहता (Shloka Mehta) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन्स पर…

मुकेश अंबानी के परिवार की महिलायें
इस तस्वीर में आपको नजर आएंगी, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के परिवार की महिलायें. लेफ्ट टू राइट देखें तो सबसे पहले हैं नीता अंबाई (Nita Ambani), जो मुकेश अंबानी की पत्नी हैं, उनके बगल में मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) हैं, ईशा के बाद अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) हैं और आखिरी में होने वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) खड़ी हैं.

नीता अंबानी की एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन
बता दें कि मुकेश अंबानी की पत्नी, खूबसूरत नीता अंबानी ने मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया है. नीता अंबानी एक ट्रेन्ड भारतनाट्यम डांसर भी हैं.

कितनी पढ़ी-लिखी हैं नीता अंबानी
इंटरनैशनल स्कूल से पढ़ाई करने वाली ईशा अंबानी ने येल यूनिवर्सिटी, अमेरिका से साइकॉलोजी में ग्रैजुएशन किया है और उसके बाद कैलिफोर्निया के स्टैनफॉर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है.

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने कहां तक पढ़ाई की है?
मुकेश अंबानी के घर की बड़ी बहू, आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी (यूएसए) से, ऐन्थ्रोपॉलोजी में ग्रैजुएशन किया है. श्लोका को सामाजिक कार्य करना भी बहुत पसंद है.

मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन
राधिका मर्चेंट ने, जिनकी हाल ही में मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी से सगाई हुई है, मुंबई के इकोलो मोंडियल वर्ल्ड स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनैशनल स्कूल से स्कूलिंग की है जिसके बाद 2017 में उन्होंने पोलिटिकल साइंस में, न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...