Skip to main content

एक फरवरी से बैंकिंग सहित बदलेंगे कई नियम, जानिए और क्या बदलेगा



नई दिल्ली (हि.स)। फरवरी महीने की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इसके साथ ही बैंक से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने वाले हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा चुनाव से पहले अपना आखिरी पूर्ण बजट संसद में पेश करेगी। इस बार आम आदमी को केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें हैं।

एक फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम पूर्ण बजट से देश के मध्यम वर्ग को काफी उम्मीदें है। वहीं, सीतारमण से बजट में आम आदमी को राहत देने वाले फैसलों की उम्मीदें की जा रही हैं। ऐसे में इस बार बजट महीने की पहली तारीख को कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे।

टाटा मोटर्स के वाहनों का 1.2 फीसदी बढ़ेंगे दाम:

देश की वाहन निर्माता की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने यात्री वाहनों के दाम में इजाफा करने का ऐलान किया हुआ है। कंपनी के कारों की कीमतें में एक फरवरी से 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। टाटा मोटर्स के मुताबिक औसत आधार पर कंपनी के पेट्रोल और डीजल इंजन वाली पैसेंजर गाड़ियों की मॉडल तथा वैरिएंट के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

क्रेडिट कार्ड से रेंट देने पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क:

क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना अब महंगा पड़ने वाला है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने इसकी पहले घोषणा कर चुकी है। कंपनी के मुताबिक क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स करने पर एक फीसदी का शुल्क लगेगा। बीओबी का यह नियम 1 फरवरी, 2023 से लागू होने वाला है।

एक फरवरी से नई पैकेजिंग नियम होंगे लागू

केंद्र सरकार एक फरवरी से नई पैकेजिंग नियम लागू करने जा रही है। इस नए नियम से जनता का लाभ भी जुड़ा है। केंद्र के जारी आदेश के मुताबिक 19 तरह के आइटम जैसे आटा, बिस्किट, दूध, पानी, सीमेंट बैग, दाल अनाज के पैकेट पर पैकिंग की जानकारी देना अनिवार्य हो जाएगा, जिसमें वस्तु की मैन्युफैक्चरिंग तारीख, वजन और एक्सपायरी डेट शामिल है।

घरेलू रसोई गैस की कीमत में इजाफा संभव :

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियां अमूमन महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों की समीक्षा करती है। आमतौर पर हर महीने घरेलू रसोई गैस एवं कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम में बढ़ोतरी और कटौती होती है। हालांकि, लंबे समय से एलपीजी की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रसाई गैस की कीमतों में बदलाव न हो।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...