Skip to main content

Bageshwar Baba की पर्ची पर लिखी बात क्यों होती है सच? खुद खोला अपनी शक्तियों का राज

Bageshwar Dham: बागेश्वर बाबा का आश्रम मध्यप्रदेश के छतरपुर में हैं। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की उम्र अभी 26 साल की है। बाबा के दिव्य दरबार में लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान बताते हैं। बाबा हर मंगलवार और शनिवार को अपना दिव्य दरबार लगाते हैं। इन दिनों बाबा की कथा रायपुर में चल रही है।
Why is the statement written on Bageshwar Baba's slip true? revealed the secret of his own powers

रायपुर: नागपुर विवाद के बाद बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में हैं। नागपुर विवाद में सफाई देते हुए बागेश्वर महाराज ने अपनी शक्तियों के बारे में भी बताया। एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए बाबा ने कहा कि मैं कोई तपस्वी या माइंड रीडर नहीं हूं। जब मैं गद्दी पर नहीं बैठा होता हूं तो एक साधारण इंसान रहता हूं। लेकिन गद्दी में बैठने के बाद भगवान बालाजी और हनुमान जी का ध्यान करने के बाद को जो आदेश मिलते हैं। उन्हें पर्जी पर लिख देता हूं। उन्होंने कहा कि जब लोग मेरे पास अर्जी लगाते हैं तो हम उस अर्जी के बारे में अपने गुरू से प्रेरणा लेते हैं और लिख देते हैं।

बता दें कि बागेश्वर बाबा, अपने दिव्य दरबार में लोगों की समस्या सुनते हैं। लेकिन लोगों के मन की बात उनके बताने से पहले ही पढ़कर एक पर्ची में लिख देते हैं। बाबा लोगों को इस समस्या का समाधान भी बताते हैं। बाबा के दिव्य दरबार पर आने वाले लोगों का कहना है कि बाबा सिद्ध पुरूष हैं। बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार की कथा इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रही है। यहां भी उन्होंने दिव्य दरबार लगाया था।

मैं हुनमान का भक्त हूं
बागेश्वर महाराज ने खुद को संत और तपस्वी बताने से इंकार करते हुए कहा कि हम कोई अंतर्यामी नहीं हैं। हम केवल अपने ईष्ट देव के साधक हैं। हमारे पास जो अपनी समस्या लेकर आते हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं कोई जादूगर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मानव होने के नाते में किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करता हूं। मैं लोगों की अर्जी पर जो बात लिखता हूं। उसका निर्देश हमें हमारे गुरु से मिलता है। उनके कही बात को हम अपनी पर्ची पर लिख देते हैं। ये तो लोगों की श्रद्धा है कि वह खुद कहते हैं कि मेरी यही समस्या है। अब लोग खुद तय करते हैं कि मैंने जो कहा वह सही है या फिर गलत है।

पहले कर दी विवाद की घोषणा
बागेश्वर महाराज ने कहा कि मेरे साथ साजिश होगी मैंने पहले ही इसके लिए घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा कि मैंने जब से धर्म परिवर्तन के खिलाफ अभियान रचा है तब से मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है क्योंकि मैंने उनके प्लान को खत्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि मेरे दरबार में लोग भूत-प्रेत बाधा लेकर आते हैं मैंने अपने भोले-भाले हिन्दुओं को यह बताने की कोशिश करता हूं कि सनातन धर्म के मंत्रों में इतनी ताकत है कि प्रेत बाधा को दूर कर सकती है इसलिए आपको घर वापसी करने की जरूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...