Skip to main content

पठान की बादशाहत कायम, 6 दिन में 600 करोड़ का आंकड़ा पार, बॉक्स ऑफिस के बाजीगर बने शाहरुख

सोमवार को भी दुनियाभर में पठान की गूंज छाई रही. पठान को भारत के साथ दुनिया भर के लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शाहरुख के फैंस थियेटर्स तक खिंचे चले आ रहे हैं. आइए जानते हैं छठे दिन पठान की कमाई कैसी रही.


 ताबड़तोड़ कमाई के बाद पठान के लिए इम्तिहान की घड़ी शुरू हो गई है. शाहरुख की फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला. फिल्म ने महज 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया. लेकिन असल टेस्ट अब शुरू हुआ है. लॉन्ग वीकेंड पर फिल्म की धमाकेदार कमाई के बाद हर किसी की नजरें वर्किंग डेज पर टिकी थीं. अब सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. वर्किंग डे पर पठान की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी वर्ल्डवाइड मार्केट में पठान का डंका बज रहा है.

वर्ल्डवाइड छाई पठान

सोमवार को भी दुनियाभर में पठान की गूंज छाई रही. पठान को भारत के साथ दुनिया भर के लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शाहरुख के फैंस थियेटर्स तक खिंचे चले आ रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. महज 6 दिनों में पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 600 करोड़ के पार जाना पठान के लिए बड़ी कामयाबी की बात है.

सोमवार को पठान की कमाई में आई गिरावट

वीकेंड टेस्ट में छक्के छुड़ाने वाली पठान मंडे टेस्ट में थोड़ी लुढ़क गई है. यहां पठान का मुकाबला खुद से ही है. फिल्म ने रविवार को इंडिया में करीब 60.75 करोड़ की कमाई की थी. इस कमाई में पठान का हिंदी कलेक्शन 58.5 करोड़ था. लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई आधे से भी कम हुई है. लेकिन वर्किंग डेज के हिसाब से कलेक्शन अच्छा है.

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान की छठे दिन की कमाई करीब 25 करोड़ के आसपास रही है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. गिरावट के बाद भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की है, जो पठान की गूंज को दर्शा रहा है.

सोमवार को पठान की कमाई में भले ही गिरावट आई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पठान की बादशाहत कायम है. दुनियाभर में पठान को लेकर दिख रहा क्रेज अद्भुत है. शाहरुख खान ने अपनी कमबैक फिल्म के साथ इतिहास के पन्नों में अपनी गहरी छाप छोड़ दी है. रिलीज के बाद से ही पठान हर दिन नए रिकॉर्ड सेट कर रही है. पठान का तो हर तरफ जलवा ही जलवा है.

सोमवार को किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई?

'बाहुबली 2' हिंदी में, पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसका कलेक्शन 40 करोड़ से ज्यादा रहा था. इसके बाद 'टाइगर जिंदा है' 'हाउसफुल 4' और 'कृष 3' हैं जिन्होंने पहले सोमवार 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. 5वें नंबर पर 27 करोड़ कमाने वाली 'बजरंगी भाईजान' के बाद अगली तीन फिल्में 'KGF 2' 'संजू' और 'दंगल' हैं, जिनका पहला सोमवार 25 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन लेकर आया था. वहीं, पठान ने पहले सोमवार को 25 करोड़ की कमाई करके इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...