Skip to main content

चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, बस घर में रख लें ये 5 शुभ चीजें



आपने कुछ लोगों को देखा होगा कि जिनका बैंक अकाउंट महीने की आखिरी तारीख आने से पहले ही खाली हो जाता है. इन लोगों के सिर पर हमेशा किसी न किसी का कर्जा चढ़ा रहता है. इनके खर्चे चाहकर भी नियंत्रण में नहीं रह पाते हैं. ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में अगर घर में कुछ खास चीजें लाकर रख दी जाएं तो आर्थिक समस्याओं का निपटारा हो सकता है. आइए आज आपको ऐसी कुछ चुनिंदा और चमत्कारी चीजों के बारे में बताते हैं.



लघु नारियल- लघु नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है. लघु नारियल सामान्य नारियल की तुलना में बहुत छोटा है. ऐसा कहते हैं कि जिन घरों में लघु नारियल रखा जाता है, वहां कभी धन की कमी नहीं रहती है. ये न सिर्फ आर्थिक मोर्चे पर आपको लाभ देता है, बल्कि अन्न के भंडार भी कभी खाली नहीं होने देता है.
 


धातु का कछुआ- आपने कई लागों के घर में चांदी, पीतल या कांसे का कछुआ रखा देखा होगा. कछुए को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है. ऐसा कहते हैं कि कछुआ रखने से धन से जुड़ी परेशानी खत्म हो जाती हैं. आर्थिक समृद्धि के लिए कछुए को हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें.



पीरामिड- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पिरामिड रखने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है. ऐसा कहते हैं कि जिस घर में क्रिस्टल का पीरामिड होता है, उसके सदस्यों की आय में तेजी से वृद्धि होती है. साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास होता है. पिरामिड को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां घर के लोग सबसे ज्यादा समय व्यतीत करते हैं.



गोमती चक्र- शास्त्रों में गोमती चक्र को बहुत ही शुभ बताया गया है. गोमती चक्र गोमती नदी में चक्र की आकृति में पाए जाने वाला एक पत्थर है. ये चक्र घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा कोसों दूर रहती है और घर की सुख, शांति और आर्थिक संपन्नता को किसी की बुरी नजर नहीं लगती. ऐसा कहते हैं कि 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है.



कमलगट्टे की माला- अगर आपके घर में रुपये-पैसे की तंगी रहती है और तो अपने घर के मंदिर में कमलगट्टे की माला लाकर रख लीजिए. ऐसा कहते हैं कि कमलगट्टे की माला से धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं. इस माला के साथ अपने इष्टदेव का नाम 108 बार जपें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...