Skip to main content

शनि कृपा से इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

  शनि कृपा से इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते आप अपने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश करने वाले लोगों को अपना प्रयास जारी रखना होगा, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करें अन्यथा भविष्य में वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि आगे चलकर आपको किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। आज आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह खत्म होगी। कार्य क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल बनेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पिताजी की मदद से पूरा हो जाएगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। किसी सुखद यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। संतान की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं। फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते हैं, तो दिन आपके लिए शुभ नजर आ रहा है। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी काम पर नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बढ़िया नजर आ रही है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपको हर तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले भविष्य में लाभप्रद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन का आप भरपूर आनंद लेंगे। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आप जिसका लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, वह वक्त आ चुका है। आप अपनी सकारात्मक सोच बनाए रखें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। आप अपने मन में चल रहे सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे। मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): आज आपको कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बिजनेस और नौकरी से जुड़ा हुआ रुका पैसा आपको मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज समय और भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। कामकाज में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। रिश्ते में मजबूती आएगी। 

घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज कारोबार में विस्तार से संबंधित योजना बना सकते हैं। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। 

अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...