Skip to main content

पाकिस्तान पर बडी भविष्यवाणी, होंगे 4 टुकडे, 3 का होगा भारत में विलय

3 का भारत में होगा विलय, बाबा रामदेव ने की पाकिस्तान के 4 टुकड़े होने की भविष्यवाणी योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि जल्द ही पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर हरिद्वार स्थिति पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव ने कहा कि चार टुकड़े होने के बाद 3 का विलय भारत में हो जाएगा।
Abhi Abhi: Big prediction on Pakistan, there will be 4 pieces, 3 will merge in India


हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि जल्द ही पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव ने कहा कि चार टुकड़े होने के बाद 3 का विलय भारत में हो जाएगा और पाकिस्तान एक नन्हा सा देश बच जाएगा। बाबा रामदेव ने यह ‘भविष्यवाणी’ ऐसे समय पर की है जब पाकिस्तान अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। पड़ोसी मुल्क के आर्थिक हालात बेहद खराब हैं और लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।

योग गुरु बाबा रामदेव का कहा कि पाकिस्तान से बलूचिस्तान, पीओके और पंजाब को अलग कर दिया जाएगा। पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा। पीओके का भारत में विलय होगा उसके बाद बलूचिस्तान भी खुद सामने से आकर के कहेगा कि भारतम शरणम गच्छामि क्योंकि पंजाब सिंध यह सब हिंद के साथी, उनकी सांस्कृतिक एकरूपता है। उन्होंने कहा, ‘बहुत जल्दी पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे और पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय होगा। पंजाब सिंध प्रांत का भी भारत में विलय होगा और बलूचिस्तान का भी भारत में विलय होगा। भारत महाशक्ति बनेगा यह आने वाले समय की पुकार है और ऐसा होने वाला है।’

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पहले ही दो टुकड़े हो चुके हैं। 1971 में भारत के सहयोग से बांग्लादेश ने पाकिस्तान से आजादी पाई। कश्मीर के एक बड़े हिस्से पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। पीओके में पाकिस्तान के क्रूर शासन और बदहाली की वजह से असंतोष की लहर है। अक्सर यहां भारत के समर्थन में और पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन होते हैं। वहीं, बलूचिस्तान में भी लंबे समय से पाकिस्तान से अलग होने की छटपटा है।

रामचरितमानस और धीरेंद्र शास्त्री विवाद पर भी बोले रामदेव
पतंजलि योगपीठ में तिरंगा फहराने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने रामचरितमानस पर कुछ नेताओं की विवादित टिप्पणी और बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को लेकर चल रहे विवाद पर भी अपनी बात रखी। रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणियों से जुड़े सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि धर्मशास्त्रों का आश्रय लेकर, कभी हमारे महापुरुषों पर लांछन लगाकर जो कुत्सित प्रयास कर रहे हैं,ये सारे भारतविरोधी या तो अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर साजिश कर रहे हैं या अपनी कुंठाओं और बौद्धिक दरिद्रता के शिकार होकर भारत को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री विवाद पर रामदेव ने कहा कि आध्यात्मिक शक्ति सच है लेकिन वह किसी तरह के ठोंग, आडंबर, भूत-प्रेत, अंधविश्वास को उन्होंने कभी धर्म और संस्कृति नहीं माना।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...