Skip to main content

31 जनवरी 2023, आज का राशिफल: कन्या राशि वालों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जानें सभी राशियों का हाल


आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहने वाले हैं.

मेष- घर में रौनक बनी रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. रक्त संबंधियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. शुभ कार्योंमें शामिल होंगे. आर्थिक क्षेत्र में इच्छित परिणाम बनेंगे. सात्विकता रखेंगे. हर्ष आनंद से समय बिताएंगे. प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे. तेजी दिखाएंगे. कुल कुटुम्ब से सहज बने रहेंगे. परंपरागत व्यवसाय में तेजी रखेंगे. नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे. श्रेष्ठ जनों का घर आगमन होगा. कुल के संस्कारो को बढ़ावा देंगे. धनधान्य के मामले पक्ष में रहेंगे.

शुभ अंक : 3 और 9

शुभ रंग : लाल


आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सुंदरकांड चालीसा का पाठ श्रवण करें. लाल फल मिठाई बांटें. संवार बढ़ाएं. वचन रखें.

वृष- समय के अनुकूलन का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास रखें. तेजी से आगे आने की सोच रहेगी. वाणिज्यिक चर्चा के केंद्र में रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्योंको आगे बढ़ाएंगे. रचनात्मक प्रयासों में रुचि रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. नई शुरूआत कर सकते हैं. जिम्मेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. पेशेवरों और वरिष्ठों से भेंट होगी. अनुबंधों में सक्रियता आएगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. आर्थिक लाभ के अवसर रहेंगे.

शुभ अंक : 3, 4, 6

शुभ रंग : रेड रोज

आज का उपाय : महावीर हनुमानजी और गणेशजी की पूजा वंदना करें. लाल फल मिठाई बांटें. सृजन बढ़ाएं.

मिथुन- आर्थिक विषयों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. बजट पर नियंत्रण रखेंगे. लेनदेन में सतर्कता बढ़ाएंगे. लोभ प्रलोभन में नहीं आएंगे. सफेदपोश ठगों से दूरी रखेंगे. धैर्य बनाए रखेंगे. निवेश संबंधी प्रयासों को मजबूती मिलेगी. संबंधियों से सहज रहेंगे. आपसी रिश्तों को बेहतर बनाएंगे. जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे. कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे. दान दिखावे में आगे रहेंगे. न्यायिक मामले गति लेंगे. वैदेशिक मामलों में सतर्क रहेंगे. उधार से बचेंगे. सहजता बढ़ाएंगे.

शुभ अंक : 3,4, 5

शुभ रंग : लीफ कलर

आज का उपाय : महाबली महावीर हनुमानजी और गणेशजी की पूजा वंदना करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल फल मिठाई बांटें. भरोसा बढ़ाएं.


कर्क- करियर कारोबार के मामलों में रुचि लेंगे. प्रशासन के कार्य सधेंगे. बड़ों से तालमेल बढ़ेगा. अनुकूलता बनी रहेगी. सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे. भेंट के अवसर बढ़ेंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. बड़ा लक्ष्य रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. वरिष्ठ जन सहयोगी होंगे. मित्रगण साहस बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना है. श्रेष्ठ विषयों को गति देंगे. वाणिज्यिक मामलों में संपर्क बेहतर बना रहेगा. विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा करेंगे. करियर करोबार संवार पर रहेगा. उल्लेखनीय सफलता संभव है.

शुभ अंक : 2 और 3

शुभ रंग : मूनलाइट

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सुंदरकांड और चालीसा का पाठ करें. लाल फल मिठाई बांटें. मेलजोल बढ़ाएं.

सिंह- अतिउत्साह में कार्य प्रभावित हो सकता है. कार्ययोजनाओं को सहजता से आगे बढ़ाएं. अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. जोखिम उठाने की सोच से बचें. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. कामकाजी सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. विभिन्न मामलों में अनुकूलता रहेगी. लाभ बढ़त पर बना रहेगा. आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा. फोकस बनाए रहेंगे. जल्दबाजी में न आएं. पैतृक कार्यं बनेंगे. शासन प्रशासन के कार्य बनेंगे.

शुभ अंक : 1,3, 4

शुभ रंग : गेरुआ

आज का उपाय : महाबली महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सुंदरकांड और चालीसा का पाठ करें. लाल फल व मिठाई बांटें. बड़प्पन रखें.

कन्या- उच्च बौद्धिक एवं पेशेवर प्रयास तेज होंगे. लाभ एवं व्यापार संवार पर रहेगा. लक्ष्य की स्पष्टता रखेंगे. धार्मिक गतिविधियों को बढ़ाएंगे. भाग्य पक्ष्ज्ञ मजबूत रहेगा. आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखेंगे. व्यवसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्योंपर जोर देंगे. सहकारिता व साझेदारी में वृद्धि होगी. चहुंओर शुभता रहेगी. विनम्रता व अनुकूलता रहेगी. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. विविध विषयों में रुचि होगी. प्रभावशाली परिणाम पाएंगे. आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे.

शुभ अंक : 3,4, 5

शुभ रंग : गेहुंआ

आज का उपाय : भगवान श्रीगणेशजी और हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल फल मिठाई बांटें. तीर्थ जाएं.

तुला- संकेतों को अनदेखा न करें. स्वास्थ्य पर जोर बनाए रखें. जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचें. परिजनों का सहयोग रहेगा. खानपान में सात्विकता रखें. सेहत से समझौता न करें. अनजानों से दूरी रखें. लापरवाही से बचें. नियमों की अनदेखी से बचें. वाद विवाद बहस में न पड़ें. सोच विचारकर तैयारी से आगे बढ़ें. जिद जल्दबाजी में न आएं. आकस्मिकता बनी रह सकती है. मिश्रित फलकारक समय है. कार्यगति प्रभावित होगी. सगजता से आगे बढ़ते रहें. अपनों के सुझावों पर ध्यान दें.

शुभ अंक : 3,4, 6

शुभ रंग : चमकीला लाल

आज का उपाय : महाबली हनुमानजी और श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. लाल फल मिठाई बांटें. व्रत संकल्प बनाए रखें. सहनशील रहें.

वृश्चिक- विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. नेतृत्व के प्रयासों एवं आत्मविश्वास बल पाएंगे. पेशेवरता बनाए रखेंगे. सामूहिकता में बेहतर बने रहेंगे. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. सफलता प्रतिशत संवरेगा. अवसरों भुनाने का प्रयास बना रहेगा. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा. व्यवस्था मजबूत होगी. सूझबूझ से बनाए रखेंगे. दाम्पत्य में शुभता सहजता बढ़ेगी. अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे. खानपान में सात्विकता रखेंगे. संबंधों का लाभ उठाएंगे.

शुभ अंक : 3,6, 9

शुभ रंग : मूंगा के समान

आज का उपाय : महाबली महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सुंदरकांड और चालीसा का पाठ करें. लाल फल मिठाई बांटें. प्रबंधन संवारें.

धनु- सेवा संबंधी मामले गति लेंगे. नौकरी के प्रयास फलित होंगे. कार्य व्यापार में जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है. कामकाजी संबंधों में सहजता रखेंगे. करियर कारोबार में बेहतर रहेंगे. उधार के लेनदेन से बचें. मेहनत और लगन से जगह बनाए्रंगे. व्यापार में अपेक्षित सफलता संभव है. कामकाज में सतर्कता बरतेंगे. श्रमशीलता बनाए रहेंगे. नियम अनुशासन बढ़ाएंगे. सूझबूझ और सजगता से काम लेंगे. सेवाकार्य और प्रबंधन में अनुकूलता रहेगी. खर्च व निवेश पर अंकुश बढ़ाएं. विनम्रता रखें.

शुभ अंक : 3 और 9

शुभ रंग : स्वर्णिम

आज का उपाय : महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सुंदरकांड और चालीसा का पाठ करें. लाल फल मिठाई बांटें. तार्किक रहें.

मकर- सूझबूझ और सक्रियता बनाए रखेंगे. अध्ययन अध्यापन में रुचि रहेगी. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे.शै़क्षक गतिविधियां संवरेंगी. बड़ों का आदर सम्मान रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे. आर्थिक मामलों में विश्वास बढ़ेगा. सजगता एवं सतर्कता बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे. संस्कार परंपराओं में गति आएगी. प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे. युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कला कौशल संवार पाएंगे. बुद्धिबल से सफलता पाएंगे. चहुंओर अनुकूलता का वातावरण बना रहेगा.

शुभ अंक : 4 8 और 9

शुभ रंग : गहरा लाल

आज का उपाय : महावीर हनुमानजी और गणेशजी की पूजा वंदना करें. सुंदरकांड और चालीसा का पाठ करें. लाल फल मिठाई बांटें. धार्मिक कर्मकांड से जुड़ें.

कुंभ- घर परिवार के प्रति झुकाव रहेगा. नीति नियम से आगे बढ़ेंगे. परिजन समर्थन बनाए रखेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में सहजता बनाए रहें. सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी. प्रबंधन प्रशासन पक्ष बेहतर रहेगा. अनुशासन बढ़ाएंगे. पेशेवरता रखेंगे. व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे. कार्य व्यवसाय में गति रहेगी. निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी. भवन वाहन के मामलों में तेजी आएगी. जिद जल्दबाजी अहंकार से बचें. सामंजस्यता पर जोर दें.

शुभ अंक : 3 4 और 8

शुभ रंग : गोमेद के समान

आज का उपाय :
महाबली हनुमानजी और गणेशजी की पूजा वंदना करें. सुंदरकांड और चालीसा का पाठ करें. लाल फल मिठाई बांटें. योग प्राणायाम बढ़ाएं.

मीन- सामाजिक जीवन में रुचि बढ़ाएंगे. सामूहिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. बंधु बांधवों के साथ से उत्साहित बने रहेंगे. सहकारिता बनी रहेगी. कार्य क्षेत्र में निरंतरता लाएंगे. धार्मिक आयोजनों से जुड़ेंगे. घर परिवार में आनंद रहेगा. वाणिज्यिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहें. आवश्यक सूचनाएं साझा करेंगे. संबंधियों से करीबी रहेगी. संपर्क संवाद में रुचि लेंगे. व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे. महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे. वरिष्ठजन सहयोग देंगे. साहस पराक्रम दिखाएंगे.

शुभ अंक : 3 4 6 9

शुभ रंग : सनराइज

आज का उपाय : महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सुंदरकांड और चालीसा का पाठ करें. लाल फल मिठाई बांटें. बड़ी सोच रखें.

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...