Skip to main content

गद्दार दोस्त के कर डाले 20 टुकड़े, पत्नी से बनाता था संबंध, बेटी की भी इज्जत पर…कहानी सुन हिल जायेंगे आप

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में रिक्शा चालक ने पत्नी के प्रेमी की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी और फिर शव के 20 टुकड़े कर बोरियों में भरकर नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिए।
The traitor cut the friend into 20 pieces, used to make relations with his wife, even on the respect of the daughter... you will be shocked to hear the story


गाजियाबाद। गाजियाबाद के खोड़ा में हुए अक्षय हत्याकांड के आरोपी मीलाल ने जेल जाने से पहले पुलिस पूछताछ में विस्तार से पूरी कहानी बताई। उसने कहा कि अक्षय उसकी पत्नी पूनम से रिश्ते रखने के साथ ही 17 साल की बड़ी बेटी पर भी गलत नजर रखता था। यह देख उसके मन में गुस्से का गुबार उठता था। वह सो नहीं पा रहा था।

गुबार को निकालने के लिए ही उसने हत्या के बाद अक्षय के शव के फरसे 20 टुकड़े किए। टुकड़े करने से ही उसके गुस्से का गुबार निकला और मन को शांति मिली। भले ही फांसी की सजा मिले लेकिन उसे हत्या का कोई पछतावा नहीं। जिसने दोस्ती में दगा दी, उसका यही अंजाम होना था।

जुर्म कुबूल करते हुए 34 साल के रिक्शा चालक मीलाल ने पुलिस को बताया कि कभी अक्षय उसका दोस्त था। उसने उसे धोखा दिया और उसकी पत्नी पूनम से नजदीकियां बढ़ाईं। वह पूनम को अपने साथ रखना चाहता था।

वह भी उसके चक्कर में आकर उसे छोड़कर उसके पास जाना चाहती थी। दो महीने पहले जयपुर को कोटपुतली जाकर उसके पास रहने भी लगी थी। बड़ी मुश्किल से वापस आई थी। इसके बाद अक्षय यहां आ गया। उसकी गलती से ही बेटी पर चाय गिरी और वह झुलस गई।

उससे यह सब कुछ बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसी बीच बड़ी बेटी ने कहा कि अक्षय उस पर गलत नजर रखता है। यह सुनकर उसका खून खौल उठा और उसने अक्षय की हत्या करने की ठान ली।

यह भी सोच लिया कि घर में जो पुराना फरसा रखा है, उसी से गर्दन काटकर हत्या करनी है और फिर शव के टुकड़े करने हैं। उसने पत्नी से फोन कराकर अक्षय को बुलाया और 19 की रात में हत्या कर शव के टुकड़े नहर के पास फेंक आया।

दो दिन में शव के सभी टुकड़े बरामद
पुलिस ने अक्षय के शव के सभी 20 टुकड़े बरामद कर लिए। मीलाल ने इन्हें पहले पॉलिथीन में पैक किया था। इसके बाद तीन बोरियां में भरा था। बोरियों को रिक्शा से ले जाकर नहर के पास सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन में कूड़े के ढेर के पास झाड़ियों में फेंक आया था।

पुलिस को आधे से ज्यादा टुकड़े शनिवार को मिल गए थे। बाकी रविवार को बरामद हो गए। पुलिस का कहना है कि अक्षय के परिजनों के साथ डीएनए शव के टुकड़ों का डीएनए मिलान कराया जाएगा।

कोटपुतली पुलिस से किया संपर्क
अक्षय के परिजन रविवार को भी नहीं पहुंचे। उनके इंतजार में शव को तीन दिन मोर्चरी पर रखा जाएगा। अक्षय के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। खोड़ा थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र मलिक ने बताया कि अक्षय के परिजनों का पता लगाने के लिए कोटपुतली कस्बे में पुलिस से संपर्क किया है। वहां पुलिस स्थानीय लोगों से बातचीत कर पता लगा रही है।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मीलाल ने जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने बोरी, पॉलिथीन, चाकू और फरसा बरामद कर सीज कर दिए हैं। मीलाल का रिक्शा भी बरामद किया है।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...