Skip to main content

चूहे पकड़ने की सरकारी नौकरी, 1.3 करोड़ है सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई



क्या आपको चूहों से नफरत है? क्या आप चूहों के ‘खून के प्यासे हैं’? आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी है और आपकी छवि एक ‘बदमाश’ जैसी है. अगर आपमें ये खूबियां हैं, तो आप पा सकते हैं 1.3 करोड़ रुपये सालाना सैलरी. अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक न्यूयॉर्क इन दिनों चूहों के ‘आतंक’ से जूझ रहा है. इसलिए उसने शहर के लिए ‘रैट जार’ की वैकेंसी निकाली है. New York के मेयर एरिक एडम्स के प्रशासन ने चूहे पकड़ने वाले व्यक्ति के लिए बकायदा जॉब वैकेंसी निकाली है, ताकि चूहों के खिलाफ चल रहे शहर के अभियान को सफलता मिल सके.

न्यूयॉर्क में निकली इस वैकेंसी का ऑफिशियल जॉब टाइटल ‘director of rodent mitigation’ यानी चूहों को काबू में करने वाला डायरेक्टर है. हालांकि, इस नौकरी को रैट जार का नाम दिया गया है. इस पॉजिशन पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को 120,000 डॉलर (97 लाख रुपये) से लेकर 170,000 डॉलर (1.3 करोड़ रुपये) तक सालाना सैलरी दी जाएगी.
क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन?

जॉब को लेकर बताया गया है कि ये 24/7 जॉब है, जिसके लिए काफी स्टेमिना होना चाहिए. उम्मीदवार काम को लेकर प्रेरित होना चाहिए और कहीं न कहीं उसका खून का प्यासा होना भी जरूरी है. उसके बाद चूहों से निपटने के लिए हर तरीके का समाधान होना चाहिए, जिसमें चूहों के खिलाफ अभियान को बेहतरीन बनाना, डाटा कलेक्शन, टेक्नोलॉजी इनोवेशन, कचरे को मैनेज करना और बड़े पैमाने पर चूहों की हत्या करना शामिल है.

जॉब के लिए बताई गई अन्य क्वालिफिकेशन में कहा गया है कि उम्मीदवार का एटिट्यूड धाकड़ और उसकी छवि एक बदमाश व्यक्ति जैसी होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास बैचलर डिग्री होना चाहिए और उसके पास संबंधित फील्ड में पांच से आठ साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को सिटी हॉल में लोगों को संबोधित करना होगा. इस वजह से सेंस ऑफ ह्यूमर भी होना चाहिए.
चूहों से परेशान है न्यूयॉर्क

दरअसल, न्यूयॉर्क शहर के नेताओं द्वारा लंबे समय से चूहों से निपटने के लिए कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसका रिजल्ट देखने को नहीं मिल रहा है. पार्क, फुटपाथ और अन्य जगहों पर चूहों को बार-बार देखा जा रहा है. पूर्व मेयर ने करोड़ों रुपये खर्च करके चूहों से निपटने की कोशिश की, लेकिन इसका भी कोई फायदा नजर नहीं आया है. चूहों की वजह से कई तरह की बीमारियों के फैलने का खतरा भी होता है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...