Skip to main content

'लव जिहाद' एंगल से हो तुनिषा शर्मा मामले की जांच, भाजपा विधायक की मांग; क्या बोली पुलिस?

भाजपा मंत्री गिरीश महाजन ने आरोप लगाया था कि टेलीविजन अभिनेत्री तुनीषा शर्मा की मृत्यु ‘लव जिहाद’ का मामला है और राज्य सरकार इस तरह की घटनाओं पर रोकथाम के लिए कड़ा कानून लाने पर विचार कर रही है।

तुनिषा शर्मा मामले की जांच 'लव जिहाद' एंगल से किए जाने की मांग हो रही है। ये मांग महाराष्ट्र के एक भाजपा विधायक ने की है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अतुल भातखलकर ने अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के मामले की जांच ‘‘लव जिहाद’’ के पहलू को ध्यान में रखकर किए जाने की बुधवार को मांग की। अभिनेत्री तुनिषा (21) ने गत शनिवार को टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मामले में उनके सह कलाकार शीज़ान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।



भातखलकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ पुलिस को लव जिहाद के पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच करनी चाहिए।’’ ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम पुरुषों पर शादी का झांसा देकर हिंदू महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाने के लिए किया जाता है। तुनिषा की मां ने सोमवार को आरोप लगाया था कि शीज़ान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और तीन से चार महीने तक उसका ‘‘इस्तेमाल’’ किया।

तुनिषा ने टीवी धारावाहिक 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप', 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्म में काम किया है। अपनी मृत्यु के समय तुनिषा धारावाहिक 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की शूटिंग कर रही थीं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार अन्य राज्यों द्वारा ‘‘लव जिहाद’’ पर बनाए गए कानूनों पर गौर करेगी और उचित फैसला करेगी।

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में लव जिहाद का एंगल नहीं: मुंबई पुलिस

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने रविवार को लव जिहाद एंगल को खारिज कर दिया था। पुलिस ने साफ किया कि अब तक हुई जांच से पता चला है कि एक्ट्रेस का हाल ही में बॉयफ्रेंड शीजान खान के साथ ब्रेकअप हुआ था, जिससे दुखी होकर उसने टीवी सेट पर सुसाइड कर लिया।

तुनीषा की मौत ‘लव जिहाद’ का मामला: मंत्री

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरीश महाजन ने आरोप लगाया था कि टेलीविजन अभिनेत्री तुनीषा शर्मा की मृत्यु ‘लव जिहाद’ का मामला है और राज्य सरकार इस तरह की घटनाओं पर रोकथाम के लिए कड़ा कानून लाने पर विचार कर रही है।

महाजन ने रविवार को कहा, ‘‘टेलीविजन अभिनेत्री तुनीषा शर्मा की मौत लव जिहाद का मामला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।’’

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...