Skip to main content

जानिए माँ लक्ष्मी की कृपा किन -किन राशियों पर होगी






मेष राशि – आज का दिन अनुकूल रहेगा. आपको सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और बढ़े हुए खर्चों से भी छुटकारा पाने की दिशा में प्रयास करना जरूरी होगा. दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा. यदि आप किसी प्रेम जीवन में हैं तो आज अपने मन की बात अपने प्रिय से करेंगे और रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और आपको किसी से कोई शिकायत नहीं होगी. काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे क्योंकि आप काफी मेहनत करेंगे. अपने विरोधियों से सतर्क रहें.

वृषभ राशि / वृष राशि –आपकी बात और काम का असर लोगों पर हो सकता है‌. लोग आपकी बातें सुनेंगे‌. किसी बैठक-समारोह का बुलावा भी आज आपको मिल सकता है‌. परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा‌. दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी‌. आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा‌. आप घर पर आराम कर सकते हैं. आज आप पुराने विवाद निपटाने का मन बना सकते हैं.

मिथुन राशि –आज ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए. वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा. आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे. स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा. खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए. लेकिन आज आप अपनी शादि में आ रही रूकावटो को लेकर थोंडा परेशान हो सकते है. लेकिन चिंता ना करें सब जल्द ही ठिक हो जायेगा.

कर्क राशि – आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और सेहत में सुधार होगा. किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी. व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे. प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा. यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपना पूरा दिमाग अपने काम में लगाना पड़ेगा, तभी जाकर आपको कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे. खर्चो पर नियंत्रण रहने से काफी हद तक आप सुकून महसूस करेंगे. आर्थिक नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा क्योंकि इनकम में बढ़ोतरी होगी.

सिंह राशि –  सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी हो सकते हैं. किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे‌. ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे‌. कुछ दोस्त गुप्त रुप से भी आपकी मदद कर सकते हैं‌. अच्छा समय चल रहा है‌. अदालत कामों में जीत मिलने के योग हैं‌. आपका मन प्रसन्न रहेगा‌. आर्थिक परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं‌. नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है‌.

कन्या राशि –आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा. शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे. कई योजनाएँ समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी. अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे. आपके मन की इच्छा पूरी होगी. भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे. बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे. आपका दिन शानदार रहेगा.

तुला राशि –  आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है. काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है जिससे परिवार के लिए किए जाने वाले काम लटक सकते हैं और परिवार वाले आपसे क्रोधित हो सकते हैं. दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा और आपका रिश्ता मजबूत रहेगा. जीवनसाथी कोई खास बात करेगा, जो आपको बहुत पसंद आएगी. यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो आपके रिश्ते में प्रेम बरकरार रहेगा. आज दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और पुरानी बातें याद करके खुश होंगे.

वृश्चिक राशि –  पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं. किसी नए स्थान पर जाने का योग है. नई चीज भी आप सीख सकते हैं. प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌. आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं. दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा‌. जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें‌. नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा‌. पैसों के काम से छोटी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती हैं‌.

धनु राशि –आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे. ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से आपको बेहद लाभ होगा.परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा. आज आध्यात्म की तरफ भी आपका कुछ रुझान रहेगा. आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे,उस काम में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी. स्टूडेंट्स के लिए आज पढांई पर जयादा ध्यान देने की जरूरत है.

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. किसी महत्वपूर्ण नतीजे पर पहुंचेंगे. दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे तथा प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोचेंगे. जीवन साथी को साथ लेकर जाएंगे. रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. इनकम बढ़ेगी. खर्चों में कमी आएगी और आप उन्हें अपने नियंत्रण में रखने में कामयाब रहेंगे. काम के सिलसिले में दिनमान सफलतादायक रहेगा.

कुंभ राशि –  पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी‌. कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं‌. दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी‌. धन लाभ हो सकता है‌. आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे‌. आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो इसके पहले कम ही हुए हों‌. पिता से मदद मिल सकती है‌. ऑफिस या फील्ड में आपको साथियों से सहयोग मिलेगा‌.

मीन राशि – आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.करियर में आपको सफलता मिलेगी.आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे. वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे, तो कुछ लोग आपसे बात करना अवॉयड करेंगे. आज घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे. आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है. इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है. धन में बढ़ोतरी होगी.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...