Skip to main content

भारत-चीन की नफरत के बीच खिला प्यार का फूल, देसी लड़के ने चीनी लड़की को बनाया हिंदुस्तान की बहू

कहते हैं प्यार को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं हरा सकती है। जब दो दिल एक दूसरे को चाहते हैं तो मिलन के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। फिर इन्हें जात-धर्म और सरहदों की दीवारें भी नहीं रोक पाती हैं। अब इन हिंदी-चीनी हसबैंड वाइफ को ही देख लीजिए। वैसे तो आप ने ‘हिंदी-चीनी भाई भाई’ कई बार सुना होगा, लेकिन यह कपल कहावत को एक कदम आगे ले गया और हिंदी-चीनी हसबैंड वाइफ हो गया।




पति का नाम लोकेश कुमार है। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। वहीं बीवी का नाम हाऊ जोंग है। वह चीन की रहने वाली है। भारत और चीन के बीच कितना तनाव रहता है ये बात किसी से छिपी नहीं है। इस तनाव के चलते दोनों मुल्कों के नागरिकों में एक दूसरे के प्रति नफरत भी भर गई है। लेकिन इस कपल ने नफरत के माहौल में भी प्यार का फूल खिला लिया। तो आखिर इनकी लव स्टोरी शुरू कैसे हुई? चलिए जानते हैं।


ऐसे खिला प्यार का फूल

लोकेश कुमार छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से योग में दिलचस्पी रही है। इसलिए जब वे बड़े हुए तो शुरुआती पढ़ाई के बाद हरिद्वार से योग में पोस्ट ग्रैजुएशन कर लिया। फिर वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आ गए। यहां उन्हें पता चला कि चीन में स्थित एक भारतीय इंस्टीट्यूट में योगा टीचर की वैकेंसी निकली है। उन्होंने इस जॉब के लिए आवेदन दिया और उन्हें चुन लिया गया।

अब लोकेश चीन में चीनी लोगों को योगा सिखाने लगे। यहां हाऊ जोंग नाम की लड़की भी योग सीखने आने लगी। साथ योगा करते हुए दोनों के बीच प्यार का फूल खिल गया। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन इनके रिश्ते में एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के बीच कड़वाहट पैदा हो गई। फिर इनका ब्रेकअप हो गया। लेकिन बाद में दोनों ने फिर बातचीत शुरू की। आखिर कपल ने शादी का फैसला लिया और 2019 में शादी के बंधन में बंध गए।
एक सुखी परिवार की तरह रहता है कपल



शादी के बाद ये हिन्दी चीनी कपल बेहद खुश है। वह अभी चीन के बीजिंग शहर में रह रहा है। इन दोनों की एक प्यारी बेटी भी है। इन्होंने बेटी का नाम रुसिया रखा है। लोकेश यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें यहां व्लॉग के रूप में शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपनी पूरी कहानी पर दो पार्ट में वीडियो भी बनाया है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...