Skip to main content

Avatar- The Way of Water: 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की छप्पर फाड़ कमाई जारी, 'एवेंजर्स- एंडगेम' को दी मात?

Box Office Collection: निर्देशक जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर'(Avatar- The Way Of Water) की धाकड़ कमाई जारी है। फिल्म वीकडेज में भी दो डिजिट में कमाई कर रही है।
Avatar- The Way Of Water Box Office Collection: निर्देशक जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर'(Avatar- The Way Of Water) की धाकड़ कमाई जारी है। फिल्म वीकडेज में भी दो डिजिट में कमाई कर रही है। फिल्म एक ओर जहां 300 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है तो उम्मीद है कि जल्दी ही 'एवेंजर्स- एंडगेम' को भी मात दे देगी। इस रिपोर्ट में जानें फिल्म का कलेक्शन...।


कितना हुआ अवतार 2 का कलेक्शन

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। वहीं फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 129 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसके साथ ही फिल्म ने पहले हफ्ते में 192.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक करीब 273 करोड़ रुपये हो गया है। याद दिला दें कि भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स- एंडगेम' रही है। जिस ने 373.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पहला दिन: 41 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 42 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 46 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 18.50 करोड़ रुपये
पांचवा दिन: 16 करोड़ रुपये
6वां दिन: 15 करोड़ रुपये
7वां दिन: 14.25 करोड़ रुपये
8वां दिन: 12 करोड़ रुपये
9वां दिन: 20.80 करोड़ रुपये
10वां दिन: 26.50 करोड़ रुपये
11वां दिन: 13 करोड़ रुपये
12 वां दिन: 9-11 करोड़ रुपये (अर्ली ट्रेंड्स)

कितना है अवतार 2 का बजट?

बता दें कि अवतार का पहला पार्ट 2009 में रिलीज हुआ था और करीब 13 साल बाद फिल्म का सीक्वल आया है। फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून अपने कमाल के निर्देशन और वक्त के आगे की तकनीक इस्तेमाल के लिए जाने जाते हैं, जो वाकई काफी महंगी पड़ती है। अवतार 2 का बजट 250 मिलियन डॉलर्स (2000 करोड़ रुपए) बताया जा रहा है। यानी ये एक बेहद महंगी फिल्म है और हिट होने के लिए काफी ज्यादा कमाई करनी होगी। याद दिला दें कि जेम्स कैमरून ने अवतार से पहले टाइटैनिक बनाई थी और उसके 12 साल बाद अवतार आई। अवतार के 13 साल बाद इसका दूसरा भाग आ रहा है। अवतार से पहले टाइटैनिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, फिर 2009 में आई अवतार ने ये रिकॉर्ड तोड़ा।

टाइटैनिक और अवतार ने कितना कमाया था?

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए कैमरून ने 2006 में फिर इस स्क्रिप्ट पर काम किया और फिल्म में दिखाए गए एलियंस के लिए उन्होंने एक अलग भाषा भी बनवाई। जो यूएससी में भाषाविद डॉ. पॉल फ्रॉमर ने बनाई थी। इस भाषा को 1000 शब्दों से बनाया गया था। जिसमें जेम्स कैमरून ने 30 शब्द जोड़े थे। इस फिल्म को बनाने के लिए जेम्स कैमरून ने सेटअप भी अलग से किया था। गौरतलब है कि जेम्स कैमरून की टाइटैनिक ने करीब 18 हजार करोड़ तो अवतार ने 24 हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...