Skip to main content

साल 2023 में सबसे ज्यादा इन 5 राशियों को झेलना पड़ेगा ‘राहु’ का प्रकोप, अभी से हो जाएं सतर्क वरना हो सकता है भारी नुकसान

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि के बाद सबसे धीमी चाल राहु की होती है. राहु ग्रह हमेशा उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था में भ्रमण करता है. यही वजह है कि इस ग्रह को एक राशि से दूसरी में जानें में डेढ़ साल का समय लगता है.


ज्योतिषीय गणना के अनुसार नए साल में राहु 30 अक्टूबर, 2023 को मेष राशि में प्रवेश करेगा. इसके बाद राहु मीन राशि में वक्री होगा. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि नए साल 2023 में राहु 5 राशि वालों को खासतौर पर परेशान करेगा. आइए जानते हैं कि नए साल में किन राशियों को राहु से सावधान रहना होगा.

तुला राशि: व्यापारिक मामलों में आप ज्यादा निरंकुश महसूस कर सकते हैं. आप कई बार बिना सोचे-समझे फैसले लेंगे जो आपके बिजनेस में कई बार हानि या नुकसान की वजह बनेंगे. आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ भी सावधानी से पेश आना होगा. लोगों के साथ आपके मनमुटाव बहुत जल्दी होंगे. वहीं, नौकरीपेशा जातकों को भी थोड़ा संभलकर रहना होगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद बढ़ सकता है.

मेष राशि: राहु आपकी बुद्धि को कुछ हद तक भ्रम में डालेगा. आप हर काम में जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे आपके कार्यों में समस्या आ सकती है. इस दौरान आप बड़े षडयंत्रों का शिकार भी हो सकते हैं. लोगों के साथ आपके झगड़े या विवाद बढ़ सकते हैं. घर में सदस्यों के साथ भी आपकी कहासुी हो सकती है. इस समय को थोड़ा सावधानी से गुजारें।

मीन राशि: इस वर्ष राहु आपको उत्तम धन की प्राप्ति तो कराएगा, लेकिन आप जितना धन के करीब पहुंचेंगे, उतना ही परिवार से दूर होते चले जाएंगे. परिवार से आपका कटाव होना शुरू हो जाएगा. इसलिए आपको बहुत सोच-समझकर ही सामंजस्य बैठाने की कोशिश करनी होगी. दूसरी ओर, असंतुलित भोजन या खान-पान के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक रहना होगा.

मकर राशि: राहु आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति लेकर आएगा. पारिवारिक संबंध कमजोर बनेंगे. आपको पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बिठाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने होंगे. घर का माहौल कुछ अशांत हो सकता है. दांपत्य जीवन में उलझनें बढ़ने की संभावना है, इसलिए आपको थोड़ा शांति से काम लेना होगा. आपको धैर्य दिखाते हुए बड़ी से बड़ी बात को सरलता से समझने की कोशिश करनी होगी.

वृषभ राशि: नए साल में राहु आपके खर्चों में लगातार बढ़ोतरी कराता रहेगा. राहु आपको फिजूल खर्च करने वाला बनाएगा. आप बिना सोचे-समझे धन को खर्च करेंगे. राहु आपको मानसिक रूप से भी परेशानी कर सकता है. शॉर्टकट तरीकों से सफलता पाने की ललक आपको मुश्किल में डाल सकती है. आपकी शारीरिक रूप से भी परेशानियां बढ़ सकती हैं. आपको अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...