Skip to main content

बिना बैग और किताब के स्कूल जायेंगे बच्चे? बिहार के सरकारी स्कूलों में नया नियम लागू


बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार के तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है जिसके तहत बिहार के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधर आने के उम्मीद है।
नितीश कुमार ने दिया निर्देश

भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने एक बार फिर शिक्षकों को स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया है।

नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को वैसे शिक्षकों को निकाल बाहर करने का भी निर्देश दिया जो स्कूल में बच्चों को नहीं पढ़ा रहे हैं. साथ ही शिक्षकों को मोबाइल फोन पर अपनी व्यवस्था कम कर क्लास रूम में बच्चों को बेहतर पढ़ाई देने की नसीहत भी दी है।


हर शनिवार को नो बैग डे

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों पर पढ़ाई का बोझ कम करके उन्हें खेलकूद की गतिविधियों से जोड़ने को प्राथमिकता दी जाएगी। इसे ध्यान में रखकर हर शनिवार को बच्चों के लिए नो बैग की व्यवस्था और खेल की घंटी अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी।

इस संबंध में विभाग के स्तर से जल्द ही सभी 38 जिलों को दिया-निर्देश जारी किया जाएगा। प्रारंभिक विद्यालयों में चेतना सत्र में गांधी जी की कहानी को पढ़कर सुनाने की व्यवस्था पहले से है और इसे अनिवार्य किया गया है।

पढ़ाई का बोझ कम करना है उदेश्य

बच्चों के लिए सुरक्षित शनिवार के तहत शिक्षा विभाग का यह फैसला बच्चों पर पढ़ाई का बोझ को कम करना और शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए है। प्रत्येक शनिवार को बच्चे किताबें लेकर कक्षाओं में नहीं आएंगे।

उन्हें प्राकृतिक आपदा और खेलकूद आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में बकायदा घंटी लगेगी। साथ ही प्रत्येक बच्चे को डायरी दी जाएगी। उसमें सामाजिक सुधार, बाल विवाह रोकने, शराबबंदी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बातें व उनके प्रेरणादायक संदेश भी रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...