Skip to main content

अभी अभीः आफताब के घिनौने जुल्मों का सनसनीखेज खुलासा, श्रद्धा की सामने आई पहली तस्वीर, यहां देंखे

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली पुलिस की आंखों में लगातार धूल झोंक रहा है. वो तरह-तरह के पैंतरे दिखा रहा है. बयान बदल-बदलकर दिल्ली पुलिस को बरगला रहा है.


श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली पुलिस की आंखों में लगातार धूल झोंक रहा है. वो तरह-तरह के पैंतरे दिखा रहा है. बयान बदल-बदलकर दिल्ली पुलिस को बरगला रहा है. आफताब ने इतने नकाब पहन रखे हैं कि दिल्ली पुलिस को सच तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है. इस बीच आजतक के हाथ श्रद्धा की एक्सक्लूसिव तस्वीर लगी है.

सूत्रों के मुताबिक, यह तस्वीर उस वक्त की है जब साल 2020 में श्रद्धा को आफताब ने पीटा था. इसके बाद श्रद्धा 3 दिन अस्पताल में भर्ती भी रही थी. ये आरोप श्रद्धा के दोस्तों ने लगाए थे. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा के चेहरे पर जख्म के निशान हैं. दोस्तों के समझ से परे है कि श्रद्धा ने आफताब की ज्यादती और जुल्म इतने दिनों तक क्यों सहा?

श्रद्धा से अक्सर लड़ाई करता था आफताब

2020 की वो फोटो, श्रद्धा के चेहरे पर दिखे आफताब के जुल्म के सबूत
श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली से मुंबई तक जांच जारी है. इस बीच पता चला है कि मुंबई में किराये पर फ्लैट लेते समय आफताब और श्रद्धा ने खुद को पति-पत्नी बताकर रेंट एग्रिमेंट बनवाया था. फ्लैट मालिक जयश्री पाटकर के मुताबिक, दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता था, दोनों बिल्डिंग के नीचे भी लड़ते रहते थे. सोसायटी के लोग आफताब और श्रद्धा की लड़ाईयों से वाकिफ थे.

घर से सबूतों की तलाश में दिल्ली पुलिस

इस बीच श्रद्धा हत्याकांड के सबूतों की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीम लगी हुई है. जंगल के साथ ही घर की तलाशी ली जा रही है. इसके लिए फॉरेंसिक टीम ने भी कई चक्कर घर के काटे. जिस बाथरूम में श्रद्धा की लाश के टुकड़े किए गए, वहां तो कुछ नहीं मिला, लेकिन किचन में एक जगह खून के कुछ धब्बे जरूर मिले हैं.

पुलिस सूत्रों की मानें तो आफताब के घर की तलाशी के दौरान किचन में गैस सिलिंडर रखने वाली जगह खून के निशान नजर आए. इसके अलावा अब तक की छानबीन में पुलिस को ना तो घर के किसी दूसरे हिस्से में और ना ही फ्रिज में खून का कोई धब्बा या ऐसी ही कोई दूसरी चीज नजर आई, क्योंकि इन पांच से छह महीनों में आफताब बार-बार पूरे मकान की और खास कर उन जगहों की सफाई करता रहा, जहां पर उसने श्रद्धा की हत्या की या फिर लाश के टुकड़े किए.

छतरपुर की नालियों में से मिले हड्डी के टुकड़े

इसी बीच पुलिस ने आफताब की निशानदेही पर छतरपुर की कुछ नालियों की भी तलाशी ली और वहां से हड्डियों के टुकड़े बरामद किए. आफताब की निशानदेही पर नाले से बरामद हड्डियों के ये टुकड़े अगर श्रद्धा की हड्डियों के टुकडे निकल आए, तो इस केस के लिए बेहद पुख्ता सबूत साबित होंगे.

आफताब की साज़िशों में एक वैक्यूम क्लीनर वाला पहलू भी और जुड़ गया है. पुलिस की पूछताछ में आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा की जान लेने और उसकी लाश निपटाने के बाद सबूत मिटाने के इरादे से ही खास तौर पर एक वैक्यूम क्लीनर ऑन लाइन खरीदा था, ताकि पानी और एसिड की साफ-सफाई के बाद अगर खून या लाश के कुछ निशान बाकी रह जाएं, तो उन्हें वैक्यूम क्लीनर से खींच कर पूरी तरह साफ कर दिया जा सके.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...