Skip to main content

15 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों का दिन रहेगा शानदार, मिलेंगे धन लाभ के मौके

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…


मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में चल रही परेशानी खत्म होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कुछ तनाव से भरा रहने वाला है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी, लेकिन आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आपको किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत खास नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं. परिवार के छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपके काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती के लिए कार्य क्षेत्र में माफी मांगनी पड़ सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। आपके परिवार में आज किसी नए वाहन की खरीदारी हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। मानसिक चिंता कम होगी। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। भाई बहनों का हर काम में हर संभव मदद मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने छोटे मोटे किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम कर लेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान और बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी संघर्षपूर्ण नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने जूनियर का पूरा साथ मिलेगा लेकिन कुछ ऐसे होंगे, जो उनके मित्र के रूप में उनके शत्रु हो सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपको किसी मित्र से बातचीत करते समय पुराने लड़ाई झगड़े को नहीं लाना है, नहीं तो कोई वाद विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज अच्छा अवसर प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में अगर किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह खत्म होगी। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा वह कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकते हैं। GazabViral.site

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...