Skip to main content

राशिफल 22 अगस्त 2022 : आज इस राशि के लोगों पर बरसेंगी खुशियां, जानें कैसा रहेगा आपका दिन


माना जाता है कि भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 22 अगस्त 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

नई दिल्ली. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 अगस्त 2022 को तिथि भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की एकादशी और दिन सोमवार है। सोमवार का दिन महादेव भगवान शिव की पूजा-उपासना लिए समर्पित होता है।

इस दिन लोग शिव मंदिरों में जाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं। माना जाता है कि भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 22 अगस्त 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु मन परेशान हो सकता है। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि भी सम्भव है।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता का साथ मिलेगा। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में किसी सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। निवेश पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। धन की स्थिति सन्तोषप्रद रहेगी, लेकिन खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कर्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भवन सुख की प्राप्ति होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

धनु राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। भवन सुख की प्राप्ति होगी। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। यात्रा के योग हैं।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- मन शान्त रहेगा। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनोभाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश से बचें। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़े से दूरी बनाये रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही है। माता-पिता का साथ मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...