Skip to main content

राशिफल 19 अगस्त 2022ः आज चमकेगा इस राशि के लोगों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका दिन


शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 19 अगस्त 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 अगस्त 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 19 अगस्त 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन शान्त रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी एवं वाणी में कठोरता हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। विवादों से बचकर रहें।

वृष राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- माता का सानिध्य मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सन्तान का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कन्या राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में आय में सुधार होगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि- किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। भाइयों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते है।

21 अगस्त से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन-लाभ के बनेंगे प्रबल योग
धनु राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपसी मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कला या संगीत के प्रतिरुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। धन की कमी हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि- मानसिक तनाव से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुके हुए काम बनने के योग हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति भी होगी।

मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...