Skip to main content

अटारी बॉर्डर के पास पुलिस-बदमाशों के बीच एनकाउंटर, मूसेवाला का हत्यारा जगरूप ढेर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों और पंजाब पुलिस के बीच अटारी बॉर्डर के पास एनकाउंट हुआ, जिसमें एक शूटर जगरूप सिंह रूपा को पुलिस ने मार गिराया. दो-तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है. अटारी बॉर्डर के पास पुलिस और गैंगस्टर के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है.



जानकारी के मुताबिक पुलिस की कई गाड़ियां अभी भारत-पाक सीमा की तरफ से एनकाउंटर टीम की मदद के लिए पहुंच रही हैं. पता चला है कि किसी सुनसान इलाके में बनी पुरानी हवेली में दो गैंगस्टर्स जगरूप सिंह रूपा और मन्नू कूसा छिपे बैठे हैं. एनकाउंटर पिछले दो घंटे से चल रहा है. यानी गैंगस्टर्स के पास भारी मात्रा में असलहा है.

पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच अब तक कई राउंड फायरिंग हो चुकी है. पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. 

#WATCH| Encounter ensuing between police & gangsters at Cheecha Bhakna village of Amritsar district in Punjabpic.twitter.com/7UA0gEL23z

गैंगस्टर जगरूप सिंह उर्फ रूपा के होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और फिर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. कई राउंड गोलियां चलीं. जगरूप सिंह रूपा और मन्नू कूसा दोनों शार्प शूटर हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर में रूपा मारा गया है.वहीं मनु एके-47 से लगातार फायरिंग कर रहा है. इस मुठभेड़ में तीन पुलिसवाले जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिए थे और कई गैंगस्टर्स को गिरफ्तार कर लिया था. केवल यही दो गैंगस्टर्स फरार थे. इनमें से पुलिस ने बुधवार को एक गैंगस्टर को ढेर कर दिया. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में उनके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...