Skip to main content

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 30 जून से दौड़ेगी ये सुपरफास्ट गाड़ी

कोविड काल में बंद की गई जबलपुर-चांदाफोर्ट-जबलपुर (22174/22173) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 जून से फिर दौड़ेगी। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद पश्चिम मध्य रेल ने ट्रेन को पुन: शुरू करने की तैयारी कर ली है। जबलपुर-चांदाफोर्ट-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन (मंगल, गुरु और शुक्रवार) होगा। इससे नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया तक आवाजाही आसान होगी। यह ट्रेन यात्रियों को दक्षिण भारत के द्वार तक ले जाएगी। वहां से यात्री कनेक्टिंग ट्रेन से हैदराबाद, बेंगलूरु, विजयनगरम, चेन्नई का सफर कर सकेंगे।

1628595597_indian-railways-train-station-1200x800.jpg
train
ट्रेन नंबर 22174

जबलपुर से सुबह 5:45 बजे रवाना होकर सुबह 5:53 बजे मदनमहल, सुबह 8:10 बजे नैनपुर, सुबह 9:35 बजे गोंदिया और दोपहर 1:45 बजे चांदाफोर्ट पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 22173
चांदाफोर्ट से दोपहर 2:50 बजे रवाना होकर शाम 6:15 बजे गोंदिया, शाम 7:10 बजे बालाघाट, रात 8:30 बजे नैनपुर, 11:10 बजे मदनमहल, 11:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

महज 11 किमी दूर बल्लारशाह

जबलपुर से शुरू हो रही यह ट्रेन चांदाफोर्ट रेलवे स्टेशन तक जाएगी। वहां से बल्लारशाह रेलवे स्टेशन महज 11 किलोमीटर दूर है। बल्लारशाह स्टेशन दक्षिण भारत का प्रमुख रेलवे जंक्शन है। वहां से दक्षिण के सभी प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें गुजरती हैं।
चेयरकार रैक, कुल 13 डिब्बे होंगे

चांदाफोर्ट सुपरफास्ट चेयरकार का रैक लेकर चलेगी। इसमें कुल 13 डिब्बे होंगे। इसमें एक एसी, 4 सेकेंड क्लास, 6 जनरल कोच और 2 एसएलआरडी शामिल हैं। सुपरफास्ट के यात्रियों को गोंदिया स्टेशन से नागपुर और रायपुर के लिए भी कनेक्टिंग ट्रेनें मिल सकेंगी।
नैनपुर रेलमार्ग पर पांचवीं यात्री ट्रेन

जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज बनने के बाद इस रेलमार्ग पर दौड़ाने वाली चांदाफोर्ट सुपरफास्ट पांचवीं यात्री ट्रेन है। अभी तक जबलपुर-नैनपुर के बीच दो पैसेंजर ट्रेन के अलावा रीवा-इतवारी और गया-चेन्नई एक्सप्रेस संचालित हैं। पैसेंजर ट्रेन के अलावा बाकी सभी ट्रेनें साप्ताहिक हैं।
अगले महीने भी चलेगी कामाख्या स्पेशल ट्रेन

जबलपुर से होकर चलने वाली रानी कमलापति-कामाख्या स्पेशल ट्रेन अगले महीने भी चलेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। रेलवे के अनुसार रानी कमलापति-कामाख्या एक्सप्रेस (01663) ट्रेन 28 जुलाई और वापसी में कामाख्या-रानी कमलापति एक्सप्रेस (01664) ट्रेन अब 30 जुलाई तक निर्धारित दिन एवं समय-सारणी पर चलती रहेगी। ये ट्रेन छिवकी-प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र, बरौनी, नौगचिया, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बोंगाईगांव होकर चलती है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...