Skip to main content

राशन कार्ड-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून तक बढ़ी, इन 7 स्टेप में आसानी से जोड़ें दोनों कागजात

उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जिन्होंने अभी तक अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक (Ration card Aadhaar link) नहीं कराया है. सरकार ने दोनों कागजातों को जोड़ने की तारीख में मोहलत दी है. पहले ऐलान हुआ था कि दोनों कागजों को 31 मार्च तक हर हाल में लिंक करा लेना है. लेकिन शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक अब यह काम 30 जून 2022 तक किया जा सकेगा. सरकार ने राशन कार्ड को जब से ‘यूनिवर्सल’ या एक देश-एक राशन कार्ड (One Nation-One Ration card) का ऐलान किया है, तब से आधार से इसे जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. आधार से जुड़ने के साथ ही भ्रष्टाचार और अनियमितता पर भी अंकुश लगाने की तैयारी है. विशेष रूप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (Food security act) के तहत प्रवासी आबादी, जो अपने अस्थायी कामकाजी जगह पर राशन से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ना महत्वपूर्ण है. दोनों कागज के जुड़ते ही ऐसी आबादी कहीं से भी राशन का लाभ उठा सकती है.


सरकार ने साल 2019 में वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत की. इस योजना का मकसद पूरे देश में एक ही राशन कार्ड को नियमित करना है. यानी इससे फर्क नहीं पड़ेगा कि राशन कार्ड किस राज्य में बना है. कहीं का राशन कार्ड कहीं के लिए मान्य होगा. इसका सारा काम डिजिटल हो रहा है ताकि किसी तरह की धांधली की गुंजाइश न बनी रहे. दरअसल, इस योजना को इसलिए लॉन्च किया गया ताकि दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी मजदूर या अपने घर से दूर किसी दूसरे राज्य में नौकरी करने वाले लोग राशन से वंचित न रहें. ऐसे लोगों को भी सब्सिडी रेट पर राशन मिल सके, इसके लिए एक देश-एक राशन कार्ड योजना को लॉन्च किया गया.

एक देश-एक राशन कार्ड स्कीम में 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलता है. एक आंकड़ा बताता है कि इस साल मध्य फरवरी तक राशन के लाभार्थियों में 96 फीसदी लोगों ने वन नेशन-वन राशन कार्ड स्कीम में अपने को शामिल करा लिया है. चूंकि अभी कई राज्यों में एनरॉलमेंट का काम चल रहा है, और यह काम अभी अधूरा है, इसलिए सरकार ने 31 मार्च की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है. 31 दिसंबर 2021 की पहले की समय सीमा को इसी तरह 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया था और अब इसे बढ़ाकर 30 जून, 2022 कर दिया गया है.

आधार-राशन कार्ड को ऑनलाइन जोड़ें

  1. पीडीएस की वेबसाइट पर जाएं
  2. राशन कार्ड नंबर दर्ज करें
  3. आधार नंबर दर्ज करें
  4. पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें
  5. क्लिक करें- जारी रखें या आगे बढ़ने के लिए सबमिट करें
  6. रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा
  7. ओटीपी दर्ज करें और अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करें

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...