Skip to main content

इंटर पास युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, डायरेक्ट बहाली होगी, नहीं देना होगा परीक्षा

12वीं और स्नातक पास के लिए मौका:30 मई को लगेगा जॉब कैंप, 250 पदों के लिए चुने जाएंगे अभ्यर्थी : क्या आप बेरोजगार हैं और इंटर पास हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। हम आपके लिए ऐसी खबर लेकर ​आए हैं जो आपके लिए काम वाली हो सकती है। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार की ओर से हरेक जिले में बेरोजगार युवकों के लिए जॉब कैंम्प लगाई जा रही है। विशेष बात यह है कि यहां युवाओं को डायरेक्ट नौकरी दी जाएगी।

रिलायंस जियो मार्ट में बड़ी संख्या में भर्ती होने जा रही है। भर्ती श्रम संसाधन की पहल की जा रही है। इसके लिए 30 मई को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप श्रम संसाधन कार्यालय केंदुई के परिसर में आयोजित किया जाएगा। 30 मई को जॉब कैंप में शिरकत करने के लिए अभ्यर्थियों को एनसीएसण.पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। बगैर रजिस्ट्रेशन के अभ्यर्थी इस जॉब कैंप का लाभ नहीं उठा पाएंगे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

कुल 250 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती प्रक्रिया में खरा उतरने वाले सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जॉब कैंप में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश के किसी भी जिले में काम करने का मौका दिया जाएगा। श्रम संसाधन विभाग के सहायक निदेशक भरत जी राम ने बताया कि 30 मई को लगने वाला जॉब कैंप जिले के युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है। रिलायंस मार्ट में अभ्यर्थी इस जॉब कैंप के माध्यम से प्रवेश कर बेहतर कैरियर बना सकते हैं।

इस जॉब कैंप में 12वीं व स्नातक पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। यह कैंप गुड वर्कर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से श्रम विभाग की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। रिलायंस जियो मार्ट को 250 पदों पर सेल्स प्रमोटर के पद के लिए अभ्यर्थियों को चयनित करना है। चयनित अभ्यर्थियों का काम फील्ड जॉब होगा। सलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों को गया, कटिहार, भागलपुर, किशनगंज, सिवान, बेतिया, मुंगेर, और अन्य जिलों में भेजा जा सकता है। चुने गए अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 10528 रुपये के अलावा डेली एलाउंस व इंसेंटिव दिया जाएगा। जॉब कैंप 30 मई को 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक चलेगा। इस कैंप में करीब 18 से 28 वर्ष आयु के अभ्यर्थी ही शामिल होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...