Skip to main content

बिहार वासियों के लिए अच्छी खबर : दिल्ली से पटना के लिए सीधा बस सेवा होगा शुरू




दिल्ली से पटना के बीच बस सेवा जल्द शुरू होगी। आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे से यह सेवा शुरू करने के लिए बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम (डीटीआइडीसी) को प्रस्ताव भेजा है। इस पर बीएसआरटीसी से पूछा गया है कि वह सामान्य, एसी और स्लीपर में से किस तरह की बसें चलाना चाहता है। बस परिचालन की समय सारिणी भी मांगी है। इन बसों के चलने से बड़ी संख्या में कामकाज के सिलसिले में दिल्ली आकर रह रहे बिहार के लोगों को सुविधा होगी।

पांच बसों से होगी शुरुआतबीएसआरटीसी पांच बसों के साथ दिल्ली-पटना के बीच सेवा शुरू करना चाहता है। मूल प्रस्ताव में बीएसआरटीसी ने कश्मीरी गेट आइएसबीटी से बस परिचालन की इच्छा जताई थी। इस बस अड्डे पर पहले से बसों का दबाव ज्यादा है, इसके चलते बीएसआरटीसी को आनंद विहार आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे का विकल्प सुझाया गया। बीएसआरटीसी ने इस विकल्प पर सहमति जताई, लेकिन प्रस्ताव में बहुत सी बातें स्पष्ट नहीं थीं, जिसके बारे में उनसे जानकारी मांगी गई है।

लंबे वक्त से हो रही थी मांगबिहार के विभिन्न इलाकों के लिए दिल्ली से रेल सेवा उपलब्ध है, लेकिन सरकारी बस सेवा नहीं थी। निजी संचालक बसें चलाते हैं, लेकिन उनकी मनमानी बहुत है। त्योहारों पर तो वह ज्यादा किराया वसूल कर यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। इससे परेशान दिल्ली में रह रहे बिहार के लोग लंबे वक्त से पटना के लिए सरकारी बस परिचालन शुरू करने की मांग कर रहे थे।

अभी दो राज्यों की बसों का ही परिचालन आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डा काफी बड़ा है। इसमें काफी जगह भी है। इस बस अड्डे से अंतरराज्यीय बस सेवाओं में उत्तर प्रदेश रोडवेज और उत्तराखंड रोडवेज की बसें की मुख्य रूप से चलती हैं। इस बस अड्डे की देखरेख व संचालन का जिम्मा दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने डीटीआइडीसी को सौंप रखा है।

डीटीआइडीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिहार की राजधानी पटना के लिए बीएसआरटीसी से पांच बसें चलाने का प्रस्ताव आया है, उस पर कुछ प्रश्न उनसे पूछे गए हैं। उनका जवाब आते ही बाकी औपचारिकताएं पूरी कर कदम आगे बढ़ाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...