Skip to main content

बिहार के 9 जिले से होकर गुजरेगा यह नया एक्सप्रेस-वे, इन जिलों से दिल्ली का सफर होगा बेहद आसान



गोरखपुर के जगदीशपुर से शुरू होने वाला एक्सप्रेस-वे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक बनेगा। 400 किलोमीटर लंबाई में बनने जा रहा यह एक्सप्रेसवे बिहार के 9 जिले से होते हुए गुजरेगा। बिहार कि सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, सुपौल, किशनगंज, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण शामिल है।


इसमें बिहार, यूपी एवं पश्चिम बंगाल शामिल है। आठ लेन वाला यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह ग्रीन फील्ड होगा। बहुत जल्द नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एक्सप्रेस वे को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। साथ ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो चुका है इसे 2025 तक बना लिया जाना है।

भोपाल की एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड‌ ने सड़क का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार किया है। इस परियोजना में किसी भी पुरानी सड़क को नहीं जोड़ा जाएगा। जनसंख्या के हिसाब से प्रोजेक्ट को तैयार किया जाएगा ताकि जमीन अधिग्रहण की समस्या नहीं आए। तीन नक्शा बनाया गया था। पहले नक्शे के अनुसार गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 514 किलोमीटर लंबी सड़क में 27 हजार 709 करोड़ की राशि खर्च होनी है। दूसरे एलाइनमेंट के अनुसार 473 किलोमीटर सड़क निर्माण में 25 हजार 50 करोड़ की की राशि खर्च होगी। जबकि तीसरे एलाइनमेंट के मुताबिक 515 किलोमीटर सड़क निर्माण 25 हजार 161 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

बता दें कि गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक एनएच 27 पर गाड़ियों के लोड के वजह से तेज रफ्तार से गाड़ी चलना संभव नहीं है। लोगों को 12 से 13 घंटे का समय गोरखपुर से सिलीगुड़ी जाने में लग जाता है। नया एक्सप्रेस वे बन जाने के बाद गोरखपुर से सिलीगुड़ी का सफर आसान हो जाएगा लगभग 600 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी जिससे 6 से 7 घंटे में ही सफर पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे को आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस वे से जोड़ने की योजना है। इसी तरह सिलीगुड़ी होते हुए यूपी के मुख्य शहरों के साथ ही दिल्ली का सफर भी आसान हो जाएगा। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba,

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...