Skip to main content

बिहार में जल्द 1539 फार्मासिस्ट की होगी भर्ती। बिना परीक्षा इंटरव्यू के आधार पर हो सकती है नियुक्ति।




बिहार के वैसे युवा जिन्होंने डी फार्मा और बी फार्मा कोर्स कर रखा है उनके लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट की भर्ती करने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति बढ़ाने एवं फार्मासिस्ट की कमी को पूरा करने के लिए यह कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर विधि विभाग को मंजूरी के लिए भेजा है।

इंटरव्यू के आधार पर हो सकता है चयन।

बता दें कि विधि विभाग की मंजूरी के बाद वित्त विभाग की सहमति प्राप्त की जाएगी और नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। फार्मासिस्ट के पद पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, रिक्तियों के अनुरूप यदि अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं तो संबंधित संस्थान उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए लिखित परीक्षा का भी आयोजन कर सकता है।

कितना मिलेगा वेतन?

प्राथमिक तौर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार फार्मासिस्ट को 5200 से 20200 और ग्रेड पे 2800 मिलेगा। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त होने वाले फार्मासिस्ट को वेतनमान 5200 से 20200 और ग्रेड पे 2800 रुपये का दिया जाएगा। हालांकि यदि फार्मासिस्ट के पद पर संविदा के आधार पर भर्ती की जाती है तो आमतौर पर 20000 रुपये प्रति माह तक मानदेय दिया जाता है।

ये होनी चाहिए योग्यता।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से फर्मासिस्टों की स्थायी नियुक्ति की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इसके लिए सायंस विषय के साथ 10 प्लस टू उत्तीर्ण होना, डिप्लोमा इन फार्मेसी के सभी पार्ट का क्लीयर होना और फार्मेसी काउंसिल में निबंधित होना जरूरी होगा। योग्य आवेदकों से आयोग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए महिलाओं को 35 प्रतिशत और दिव्यांगजनों को नियमानुसार चार प्रतिशत आरक्षण देने का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के अभ्यार्थियों को आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...