Skip to main content

बिहार मे इस विभाग मे 10 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, आपके पास भी अगर ये डिग्री है तो कर सकेंगे एप्लाई



राज्य के सरकारी अस्पतालों में 10 हजार स्वास्थ्यकर्मियों की स्थायी नियुक्ति जल्द की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने कर्मियों की नियुक्ति को लेकर तकनीकी सेवा आयोग (टीएससी) को अपनी अनुशंसा भेज दी है। स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति को लेकर तैयार प्रस्ताव पर पहले ही विधि एवं वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, स्थायी नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की मंजूरी भी ली गयी है।

सूत्रों के अनुसार सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे तकनीशियन के 8034 रिक्त पदों एवं ओटी असिस्टेंट (शल्य कक्ष सहायक) के 1096 पदों की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कुल 9130 रिक्त पदों की नियुक्ति को लेकर आयोग के स्तर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विमर्श भी किया जा चुका है। इन पदों के लिए दो सप्ताह के अंदर तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इन रिक्त पदों के अतिरिक्त फर्मासिस्ट, ईसीजी सहायक, लैब तकनीशियन व ड्रेसर के रिक्त पदों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन पदों के लिए भी जल्द नियुक्त की प्रक्रिया शुरू होगी।

मान्यता प्राप्त संस्थानों से डिप्लोमा है जरूरी

एक्स-रे तकनीशियन के पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से एक्स-रे तकनीशियन कोर्स में डिप्लोमा पास करना होगा। सूत्रों के अनुसार एक्स-रे तकनीशियन की डिग्री व आवश्यक कार्य अनुभवों को प्राथमिकता दी जा सकती है। वहीं, शल्य कक्ष सहायक के लिए भी समान योग्यता आवश्यक होगी। केंद्रीय, राज्य सरकार या अन्य राज्यों के मान्यता प्राप्त संस्थानों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए योग्य माने जाएंगे। इनके लिए राज्य सरकार के तहत निर्धारित वेतनमान के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाएगा। स्थायी नियुक्ति के तहत इन्हें राज्य के किसी भी सरकारी अस्पताल में पदस्थापित किया जा सकेगा।

तीसरी लहर के पूर्व शुरू हुई थी रिक्तियां भरने की प्रक्रिया

कोरोना की तीसरी लहर के पूर्व स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मानव बल की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में प्रयास तेज किए गए थे। इस क्रम में 6 हजार 338 विशेषज्ञ व सामान्य चिकित्सक, 3270 आयुष चिकित्सक, 4671 जीएनएम व 9233 एएनएम (एनएचएम) की नियुक्ति 15 सितंबर 2021 तक करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही अलग-अलग पदों पर लगभग 7 हजार नियुक्तियों की प्रक्रिया बिहार तकनीकी सेवा आयोग शुरू करने का निर्देश दिया गया था। आयुष चिकित्सकों के पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba,

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...