Skip to main content

बड़े कान, बॉडी पर नहीं कोई बाल; अजीब से दिखने वाले जानवर के जन्‍म से लोग हुए हैरान



लंदन: ब्रिटेन (Britain) के चेस्टर नामक चिड़ियाघर (Chester Zoo) में 90 साल के इतिहास में पहली बार एक आर्डवार्क (Aardvark) का जन्म हुआ है. जू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि जन्म लेने वाला आर्डवार्क फीमेल है. इसका नाम हैरी पॉटर सीरीज के कैरेक्टर डॉबी (Harry Potter Character Dobby) के नाम पर रखा गया है. बता दें कि आर्डवार्क उप-सहारा अफ्रीका में पाए जाते हैं, जहां कृषि विकास के परिणामस्वरूप उनके आवास नष्ट होते जा रहे हैं.

हर पल नजर रख रही टीम
चिड़ियाघर ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि बेबी आर्डवार्क (Baby Aardvark) के बड़े झुके हुए कान, बिना बालों वाली झुर्रीदार त्वचा और बड़े पंजे हैं. उसका काफी ख्याल रखा जा रहा है. हर कुछ घंटों में उसे खाने को दिया जाता है और एक्सपर्ट्स की टीम लगातार उस पर नजर रखे हुए है. इस जू के 90 साल के इतिहास में पहली बार किसी आर्डवार्क का जन्म हुआ है, इस वजह से ये आर्डवार्क प्रेमियों के लिए अद्भुत पल है.

मांस के लिए हो रहा कत्ल
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के साथ संघर्ष के चलते आर्डवार्क की संख्या घट रही है. ऐसी भी खबरें हैं कि मांस के लिए उनका शिकार किया जा रहा है. ट्विलाइट के टीम मैनेजर डेव व्हाइट ने कहा कि इस जू में पैदा होने वाला यह पहला आर्डवार्क है और इसलिए यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है. डेव व्हाइट ने कहा कि जब हमने इस बच्चे को अपनी मां के पास लेटे देखा तो वो बिल्कुल हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी जैसा नजर आया, इसलिए हमने उसका नाम भी यही रख दिया.

दुनियाभर में केवल इतने Aardvark
यूरोप के चिड़ियाघरों में केवल 66 और दुनियाभर के चिड़ियाघरों में महज 109 आर्डवार्क ही बचे हैं. वेबसाइट के अनुसार, आर्डवार्क शब्द का अफ्रीकी भाषा में मतलब है ‘अर्थ पिग’. ये नाक्टर्नल एनिमल चींटियों और दीमकों को खोज निकालने के लिए अपनी लंबी नाक और सूंघने शक्ति का इस्तेमाल करते हैं. इनकी जीभ 25 सेमी तक लंबी होती है. इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba,Agra Ahmedabad Ajmer Aligarh Allahabad Ambala Amethi Amritsar Araria Aurangabad Baliya Badaun Bareilly Bathinda Bhagalpur Bhiwani Bikaner Bulandshahr Buxar Chhapra Chhindwara Chittorgarh Darbhanga Delhi Dhanbad Etawah Faridabad Gandhinagar Ghaziabad दरभंगा, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, नागपुर, भोजपुर, भागलपुर, गोपालगंज, कानपुर, नालंदा, मधुबनी, अरवल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सारण, अररिया, जहानाबाद, दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, नागपुर, मधुबनी, कोलकाता, #दरभंगा, #पटना, #लखनऊ, #अहमदाबाद, #नागपुर, #भोजपुर, #भागलपुर, #गोपालगंज, #कानपुर, #नालंदा, #मधुबनी, #अरवल, #मुजफ्फरपुर, #बक्सर, #सारण, #अररिया, #जहानाबाद, #दिल्ली, #वाराणसी, #मुंबई, #नागपुर, #मधुबनी, #कोलकाता,

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...