Skip to main content

मेरठ में समुदाय विशेष की भीड़ ने दुकानदार पर बोला हमला, अंधाधुंध फायरिंग, पथराव, मचा हडकंप



मेरठ। मेरठ के हापुड़ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार दोपहर को पैसों के लेन-देन के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि इसी कॉलोनी का रहने वाला समुदाय विशेष के रेहान अपने साथ अन्य युवकों को लेकर पहुंच गया। किराना दुकानदार और अन्य लोगों पर पिस्टल से 10 राउंड फायरिंग कर दी।

घटना के दौरान आसपास करीब 100 लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इसके बाद भी रेहान भीड़ में घुसकर किराना दुकानदार पर गोली चलाता रहा। पड़ोसी ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। फायरिंग की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

पैसों को लेकर चल रहा विवाद

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रामनिवास गुप्ता अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह किराना दुकानदार हैं। बताया गया कि उनका इसी कॉलोनी में रहने वाले रेहान से पैसों का विवाद चल रहा है। इसके चलते रेहान अपने साथ अन्य लोगों को लेकर पहुंचा। वहां दुकानदार ने आरोप लगाया कि रेहान अवैध तरीके से पैसे वसूलने का दबाव बना रहा है। इसके बाद रेहान अपनी पत्नी मुस्कान और चार अन्य लोगों के साथ पहुंच गया। उसने दुकानदार के घर पर पथराव कर दिया, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

100 लोगों के बीच में की पिस्टल से फायरिंग

पथराव में दुकानदार रामनिवास और उसका बेटा निक्की घायल हो गए। मौके पर भीड़ लगी थी। तभी आरोपी रेहान और दो अन्य युवक पिस्टल से फायरिंग करने लगे। सरेआम फायरिंग से भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, मगर इससे पहले ही हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

एएसपी किठौर और खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रेहान पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। भीड़ में सरेआम रेहान ने अपने दोस्तों के साथ फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं नहीं गई।

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति सरेआम फायरिंग कर रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba,Agra Ahmedabad Ajmer Aligarh Allahabad Ambala Amethi Amritsar Araria Aurangabad Baliya Badaun Bareilly Bathinda Bhagalpur Bhiwani Bikaner Bulandshahr Buxar Chhapra Chhindwara Chittorgarh Darbhanga Delhi Dhanbad Etawah Faridabad Gandhinagar Ghaziabad दरभंगा, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, नागपुर, भोजपुर, भागलपुर, गोपालगंज, कानपुर, नालंदा, मधुबनी, अरवल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सारण, अररिया, जहानाबाद, दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, नागपुर, मधुबनी, कोलकाता, #दरभंगा, #पटना, #लखनऊ, #अहमदाबाद, #नागपुर, #भोजपुर, #भागलपुर, #गोपालगंज, #कानपुर, #नालंदा, #मधुबनी, #अरवल, #मुजफ्फरपुर, #बक्सर, #सारण, #अररिया, #जहानाबाद, #दिल्ली, #वाराणसी, #मुंबई, #नागपुर, #मधुबनी, #कोलकाता,

Comments

  1. Casino Restaurants Near Bryson City (South) | MapyRO
    Find Casino Restaurants Near 경주 출장안마 Bryson City, Bryson 용인 출장안마 City on MapyRO. 1 Casino Drive, Bryson 원주 출장마사지 City, 청주 출장마사지 Bryson City, 08401. Get 대구광역 출장샵 Directions · (800) 329-4100. Find map

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...