Skip to main content

आज से मैट्रिक परीक्षा शुरू, एडमिट कार्ड खोने पर आधार-वोटर कार्ड से मिलेगा केंद्र में प्रवेश



आज से मैट्रिक परीक्षा शुरू, एडमिट कार्ड खोने पर आधार-वोटर कार्ड से मिलेगा केंद्र में प्रवेश
PATNA-मैट्रिक परीक्षा आज से, 10 मिनट पहले मिलेगा प्रवेश, देरे से पहुंचने पर केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा : बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 गुरुवार से शुरू होगी। प्रदेश के 1525 केंद्रों पर 24 फरवरी तक परीक्षा होगी। पहले दिन गुरुवार को गणित विषय की परीक्षा होगी। परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र गुम होने या छूट जाने पर आधार नंबर, पैन कार्ड, वोटर आईकार्ड से प्रवेश मिलेगा।

मैट्रिक परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र अगर गुम हो जाए या छूट जाए तो उसे आधार, पैन कार्ड से भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। मैट्रिक परीक्षा में इस बार भी हर विषय में सौ फीसदी अतिरिक्त विकल्प दिये जाएंगे। हर प्रश्न का एक अतिरिक्त विकल्प रहेगा। इससे उत्तर देने में परीक्षार्थियों को सुविधा होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे शुरू होगी। प्रथम पाली वाले परीक्षार्थी को अंतिम प्रवेश 9.20 बजे तक मिलेगा। दूसरी पाली के परीक्षार्थी दोपहर 1.35 बजे तक ही प्रवेश कर पाएंगे। इसके बाद केंद्र पर पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उत्तर पुस्तिका पर रहेगी परीक्षार्थी की तस्वीर : परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर जो फोटो है, उसकी स्कैन फोटो ओएमआर उत्तरपत्रक व उत्तरपुस्तिका पर रहेगी। इससे परीक्षार्थी का मिलान ओएमआर उत्तर पत्रक और उत्तर पुस्तिका से की जाएगी। ऐसे में फर्जी छात्रों को पकड़ना आसान हो जाएगा। बोर्ड द्वारा किये गये इस इंतजाम से फर्जी छात्रों में कमी आएगी।

दृष्टिबाधित परीक्षार्थी विज्ञान के बदले देंगे संगीत की परीक्षा : परीक्षा के पहले दिन दृष्टिबाधित परीक्षार्थी विज्ञान के बदले संगीत (सैद्धांतिक) की परीक्षा देंगे। कंट्रोल रूम बुधवार से शुरू कर दिया गया है। किसी तरह की दिक्कत होने पर 0612-2232227 और 0612-2230051 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba,Agra Ahmedabad Ajmer Aligarh Allahabad Ambala Amethi Amritsar Araria Aurangabad Baliya Badaun Bareilly Bathinda Bhagalpur Bhiwani Bikaner Bulandshahr Buxar Chhapra Chhindwara Chittorgarh Darbhanga Delhi Dhanbad Etawah Faridabad Gandhinagar Ghaziabad दरभंगा, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, नागपुर, भोजपुर, भागलपुर, गोपालगंज, कानपुर, नालंदा, मधुबनी, अरवल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सारण, अररिया, जहानाबाद, दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, नागपुर, मधुबनी, कोलकाता, #दरभंगा, #पटना, #लखनऊ, #अहमदाबाद, #नागपुर, #भोजपुर, #भागलपुर, #गोपालगंज, #कानपुर, #नालंदा, #मधुबनी, #अरवल, #मुजफ्फरपुर, #बक्सर, #सारण, #अररिया, #जहानाबाद, #दिल्ली, #वाराणसी, #मुंबई, #नागपुर, #मधुबनी, #कोलकाता,

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...