Skip to main content

बिहार सरकार का बड़ा दावा, एक साल में 2 लाख युवाओं को देंगे नौकरी, बनाया जा रहा प्लान


बिहार में आईटी सेक्टर में मिलेंगी लाखों नौकरियां, बनाया जा रहा रोडमैप : बिहार में रोजगार सृजन को लेकर एक बड़ी पहल हो रही है। इस बार सरकार आईटी सेक्टर में नौकरियों को बढ़ावा देने का प्लान तैयार कर रही है। आईटी सेक्टर में रोजगार सृजन के लिए अगले दो वर्षों का रोडमैप बनाया जा रहा है। इस बारे में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि आईटी सेक्टर का रोडमैप बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

सूबे को आईटी निवेश के लिए एक हॉट-स्पॉट के रूप में बनाने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। मंत्री ने कहा कि जल्द ही अधिकारी आईटी सेक्टर का रोडमैप बना लेंगे। रोडमैप में रोजगार के नए अवसरों के सृजन का प्रारूप होगा, जिसके आधार पर लाखों नौजवानों को आईटी सेक्टर में रोजगार मिलेगा।


आईटी प्रोफेशनल्स को इन सेक्टर में बढ़ावा मिलेगा
विभाग द्वारा अभी राज्य डाटा सेंटर और बीएसडब्ल्यूएएन, एकीकृत सेवा पोर्टल, बिहार आधार प्रमाणीकरण फ्रेमवर्क, ई-ऑफिस, माय-गवर्नमेंट, सीडीएसी-पटना और एनआईईएलईटी, पब्लिक वाई-फाई हॉट स्पॉट, एग्री सीओई, एसटीपीआई पटना, वर्ल्ड क्लास आईटी टावर, आईटी पार्क, आईटी सिटी और स्टार्ट अप हब योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इन योजनाओं में आईटी प्रोफेशनल्स को काम मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

एक साल में दो लाख रोजगार सृजित होने का दावा
उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि पिछले एक साल में सूबे में एमएसएमई क्षेत्र में दो लाख रोजगार सृजित हुए हैं। मंत्री ने अपने रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। बताया कि कोरोना काल में पश्चिम चंपारण जिले में चनपटिया मॉडल अद्‌भूत रूप से उभरा है। लॉकडाउन में यहां लौटे कामगारों ने अब यहां दूसरों को रोजगार देना शुरू कर दिया है। एक-एक इकाई में सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है। मंत्री ने यह भी बताया कि सूबे में 38 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव आया है। इसमें अकेले इथेनॉल उत्पादन से जुड़े प्रोजेक्ट 30382 करोड़ रुपए के हैं।

निवेश से जुड़े प्रस्ताव खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य, कृषि, प्लास्टिक एवं रबरसे हैं। बताया कि सूबे में अब तक 87 औद्योगिक इकाइयां लगाई गईं हैं। इसके अलावा 17 इथेनॉल इकाइयों का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। इनमें से इथेनॉल के चार प्लांट बनकर तैयार हो गए हैं। अगले एक-दो महीने में चार प्लांट शुरू हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...