Skip to main content

बिहार के स्कूलों में बच्चों को लेकर अलर्ट, ओमिक्रॉन वैरिएंट पर PVT विद्यालय में गाइडलांइस जारी!



PATNA : ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बिहार के स्कूलों में अलर्ट:कोरोना से बचाव के लिए प्राइवेट स्कूलों ने खुद बनाई गाइडलाइन, जानिए पूरी डिटेल्स, बैठक में 1,000 से अधिक स्कूल हुए शामिल, पानी का बोतल और लंच नहीं करना है शेयर

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए बिहार के स्कूलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स के मास्क और पानी के बोतल के साथ लंच बॉक्स पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। बच्चों की सेहत सर्दी खांसी या बुखार के साथ उनके परिवार के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। यह सरकार के निर्देश पर नहीं, बल्कि प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में तय किया गया है। स्कूल 18 माह से बर्बाद हुई पढ़ाई को अब और प्रभावित नहीं करना चाहते हैं, इस कारण खुद से अलर्ट मोड पर हो गए हैं।

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने स्कूलों के प्रिंसिपल और मालिक से वर्चुअली मीटिंग की। इसमें बिहार के 1,000 से अधिक स्कूल शामिल हुए। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

बैठक के बाद अहमद ने बताया, ’18 माह तक स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित रही है, इससे स्टूडेंट्स काफी पीछे हो गए हैं। कोरोना के कारण शिक्षा काफी प्रभावित हुई है। कोरोना ऐसा है कि अब यह जाने वाला नहीं है। इससे बचाव के साथ ही लड़ा जा सकता है। अगर हर इंसान सावधान हो जाए और कोरोना की आवश्यक गाइडलाइन का पालन करें तो बचा जा सकता है।’

अहमद की ओर से जारी निर्देश में बच्चों को हर हाल में मास्क पहनकर आना, पानी की बोतल के साथ लंच बॉक्स शेयर नहीं करने देने का जिक्र है। बच्चों के घर में आने-जाने वाले लोगों के साथ उनके घर वालों की ट्रैवल हिस्ट्री पर भी नजर रखनी है। स्कूलों में साफ-सफाई का भी ध्यान रखना है। कहीं से भी कोई चूक नहीं हो, इसके लिए गार्जियंस को भी मैसेज के जरिए मोबाइल पर अलर्ट करने का निर्णय लिया गया है। सुरक्षा को लेकर हर तरह से एहतियात बरतना होगा और जो गार्जियन वैक्सीन नहीं लिए हैं उन्हें हर हाल में वैक्सीनेशन कराना होगा। कोरोना से सिर्फ सावधानी और वैक्सीन ही बचा सकती है।

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद का कहना है, ‘स्कूल में प्रेयर तो होता ही है। कोरोना को लेकर विशेष तैयारी है। अब बच्चों से कहा जा रहा है कि वह हर दिन स्कूल में प्रेयर करें, ताकि कोरोना के खतरे से बचा जा सके।’ उनका कहना है, ‘स्कूलों ने बैठक में इस निर्णय पर सहमति जताई है और कहा है कि सरकार की जैसी गाइडलाइन आती है उसका पालन किया जाएगा, लेकिन अभी के समय में स्कूल के स्तर से सुरक्षा एवं बचाव को लेकर यही तैयारी है। इस व्यवस्था पर बचाव के लिए काम करना है।’ इन्हे भी जरूर पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...